प्रश्न – सेमीकॉन 2.0 के संबंध में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए—
- इसे केंद्रीय मंत्रिमंडल ने 15 जुलाई, 2026 को मंजूरी प्रदान की।
- इसके लिए 1,27,500 करोड़ रुपये का बजट निर्धारित किया गया है।
- इसका उद्देश्य केवल सेमीकंडक्टर आयात को बढ़ावा देना है।
उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं?
(a) केवल 1 और 2
(b) केवल 2 और 3
(c) केवल 1 और 3
(d) 1, 2 और 3
उत्तर – (a)
व्याख्यात्मक उत्तर
- 15 जुलाई, 2026 को केंद्रीय मंत्रिमंडल ने देश में सेमीकंडक्टर डिजाइन और विनिर्माण पारिस्थितिकी तंत्र को मजबूत बनाने के लिए सेमीकॉन 2.0 को मंजूरी प्रदान की।
- इस योजना के लिए कुल 1,27,500 करोड़ रुपये का बजट निर्धारित किया गया है।
- इसका उद्देश्य सेमीकॉन 1.0 के अंतर्गत प्राप्त उपलब्धियों को आगे बढ़ाना तथा भारत को वैश्विक सेमीकंडक्टर मानचित्र पर एक प्रमुख केंद्र के रूप में स्थापित करना है।
- सेमीकॉन 2.0 मुख्य रूप से छह स्तंभों पर आधारित है।
- इसके पहले स्तंभ के अंतर्गत चिप डिजाइन, बौद्धिक संपदा अधिकार और स्वदेशी सेमीकंडक्टर उत्पादों के विकास को बढ़ावा दिया जाएगा।
- वर्तमान में 105 स्टार्टअप चिप डिजाइन और विकास के क्षेत्र में कार्य कर रहे हैं।
- दूसरे स्तंभ के अंतर्गत सेमीकंडक्टर निर्माण में उपयोग होने वाली मशीनों, उपकरणों, रसायनों, गैसों और अन्य आवश्यक सामग्रियों के स्वदेशी उत्पादन तथा अनुसंधान को प्रोत्साहित किया जाएगा।
- तीसरे स्तंभ का उद्देश्य देश में अधिक से अधिक सेमीकंडक्टर फैब स्थापित करना है।
- इनमें सिलिकॉन फैब, कंपाउंड सेमीकंडक्टर फैब, डिस्प्ले फैब और डिस्क्रीट कंपोनेंट फैब शामिल होंगे।
- भारत का पहला सेमीकंडक्टर फैब वर्ष 2028 में चालू होने की संभावना है।
- चौथे स्तंभ के अंतर्गत चिप की असेंबली, परीक्षण, मार्किंग और पैकेजिंग से संबंधित एटीएमपी तथा ओएसएटी उद्योग को उन्नत तकनीकों के माध्यम से मजबूत किया जाएगा।
- पांचवें स्तंभ में अनुसंधान एवं विकास पर विशेष ध्यान दिया गया है।
- भारत ने सेमीकंडक्टर उत्पादन की शुरुआत 28 नैनोमीटर से 110 नैनोमीटर नोड से की है।
- अब अधिक उन्नत नोड और आधुनिक सेमीकंडक्टर प्रौद्योगिकियों के विकास के लिए देश तथा विदेश के प्रमुख अनुसंधान संस्थानों के साथ सहयोग किया जाएगा।
- छठा स्तंभ प्रतिभा विकास से संबंधित है।
- देश के 315 विश्वविद्यालयों में नवीनतम इलेक्ट्रॉनिक डिजाइन ऑटोमेशन उपकरणों के माध्यम से छात्रों को चिप डिजाइन का प्रशिक्षण दिया जा रहा है।
- अब तक लगभग 68,000 विद्यार्थियों को प्रशिक्षित किया जा चुका है।
- भविष्य में क्लीन रूम, फैब निर्माण और अन्य तकनीकी क्षेत्रों में प्रशिक्षण को और व्यापक बनाया जाएगा।
- सेमीकॉन 1.0 के अंतर्गत अब तक 1.64 लाख करोड़ रुपये से अधिक के निवेश वाली 12 विनिर्माण इकाइयों को मंजूरी दी गई है।
- इनमें एक सिलिकॉन फैब, एक सिलिकॉन कार्बाइड फैब, एक गैलियम नाइट्राइड माइक्रो-एलईडी डिस्प्ले फैब और नौ पैकेजिंग इकाइयां शामिल हैं।
- माइक्रोन, केन्स और सीजी सेमी ने वाणिज्यिक उत्पादन शुरू कर दिया है।
- इसके अतिरिक्त, 24 सेमीकंडक्टर डिजाइन परियोजनाओं को वित्तीय सहायता दी गई है तथा 105 स्टार्टअप और एमएसएमई को उद्योग-मानक ईडीए उपकरण उपलब्ध कराए गए हैं।
लेखक- विजय प्रताप सिंह
संबंधित लिंक भी देखें…