पूमणि

प्रश्न – 12 जुलाई ,2026 को पूमणि का निधन हो गया . वह थे –
(a) साहित्यकार (b) इतिहासकार
(c) चित्रकार (d) पर्यावरणविद
उत्तर – (a)


व्याख्यात्मक उत्तर

  • 12 जुलाई ,2026 को प्रसिद्ध तमिल लेखक पूमणि का निधन हो गया।.
  • उन्हें दक्षिणी तमिलनाडु के वर्षा-आधारित काली मिट्टी वाले क्षेत्र ‘करिसल भूमि’ के जीवन का प्रमुख कथाकार माना जाता है।
  • उनको वर्ष 2014 में उनके प्रसिद्ध उपन्यास ‘अग्नाड़ी’ के लिए साहित्य अकादमी पुरस्कार प्रदान किया गया था।
  • यह महाकाव्यात्मक उपन्यास वर्ष 1899 के शिवकाशी और वर्ष 1895 के कझुगुमलाई सांप्रदायिक दंगों की पृष्ठभूमि पर आधारित है।
  • उनके प्रमुख उपन्यासों में पिरगु, वेक्कई, नैवेद्यम, कोम्मई, वाइक्काल और अग्नाड़ी शामिल हैं। इसके अतिरिक्त उनका कहानी-संग्रह ‘किझिसल’ भी काफी चर्चित रहा।
  • उनके उपन्यास ‘वेक्कई’ पर निर्देशक वेत्रिमारन ने राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता फिल्म ‘असुरन’ बनाई थी, जिसमें अभिनेता धनुष ने मुख्य भूमिका निभाई थी।

लेखक- विवेक त्रिपाठी

संबंधित लिंक भी देखें…

https://www.thehindu.com/news/national/tamil-nadu/sahitya-akademi-award-winning-tamil-writer-poomani-passes-at-79/article71215973.ece

https://timesofindia.indiatimes.com/entertainment/tamil/movies/news/sahitya-akademi-award-winner-and-asuran-writer-poomani-passes-away-at-79/articleshow/132355837.cms