प्रश्न – 12 जुलाई ,2026 को पूमणि का निधन हो गया . वह थे –
(a) साहित्यकार (b) इतिहासकार
(c) चित्रकार (d) पर्यावरणविद
उत्तर – (a)
व्याख्यात्मक उत्तर
- 12 जुलाई ,2026 को प्रसिद्ध तमिल लेखक पूमणि का निधन हो गया।.
- उन्हें दक्षिणी तमिलनाडु के वर्षा-आधारित काली मिट्टी वाले क्षेत्र ‘करिसल भूमि’ के जीवन का प्रमुख कथाकार माना जाता है।
- उनको वर्ष 2014 में उनके प्रसिद्ध उपन्यास ‘अग्नाड़ी’ के लिए साहित्य अकादमी पुरस्कार प्रदान किया गया था।
- यह महाकाव्यात्मक उपन्यास वर्ष 1899 के शिवकाशी और वर्ष 1895 के कझुगुमलाई सांप्रदायिक दंगों की पृष्ठभूमि पर आधारित है।
- उनके प्रमुख उपन्यासों में पिरगु, वेक्कई, नैवेद्यम, कोम्मई, वाइक्काल और अग्नाड़ी शामिल हैं। इसके अतिरिक्त उनका कहानी-संग्रह ‘किझिसल’ भी काफी चर्चित रहा।
- उनके उपन्यास ‘वेक्कई’ पर निर्देशक वेत्रिमारन ने राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता फिल्म ‘असुरन’ बनाई थी, जिसमें अभिनेता धनुष ने मुख्य भूमिका निभाई थी।
लेखक- विवेक त्रिपाठी
संबंधित लिंक भी देखें…