NIDAR 2.0

प्रश्न – NIDAR 2.0 के संबंध में निम्नलिखित में से कौन-सा तथ्य सही नहीं है?
(a) इसका शुभारंभ 13 जुलाई, 2026 को किया गया।
(b) इसे इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय ने शुरू किया।
(c) इसे भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन के सहयोग से शुरू किया गया।
(d) यह SwaYaan पहल के अंतर्गत आयोजित किया जा रहा है।
उत्तर – (c)


व्याख्यात्मक उत्तर

  • 13 जुलाई, 2026 को इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय (MeitY) ने ड्रोन फेडरेशन ऑफ इंडिया (DFI) के सहयोग से SwaYaan पहल के अंतर्गत नेशनल इनोवेशन चैलेंज फॉर ड्रोन एप्लीकेशन एंड रिसर्च—NIDAR 2.0 (2026-27) शुरू किया।
  • इसका शुभारंभ नई दिल्ली स्थित इलेक्ट्रॉनिक्स निकेतन में किया गया।
  • मंत्रालय के सचिव एस. कृष्णन ने इसके आधिकारिक समस्या वितरणों पोस्टर और नियम पुस्तिका जारी की।
  • इस पहल का उद्देश्य छात्रों को केवल ड्रोन संचालन तक सीमित न रखकर स्वदेशी ड्रोन नियंत्रण प्रणाली, ऑटोनॉमस तकनीक और एवियोनिक्स विकसित करने के लिए प्रोत्साहित करना है।
  • NIDAR 2.0 का आयोजन प्रमुख ट्रैकों में किया जाएेगा।
  • ट्रैक-1- ड्रोन इनोवेशन के अंतर्गत छात्र ऐसी ऑटोनॉमस स्वार्म ड्रोन प्रणाली विकसित करेंगे, जो बिना बाहरी संचार नेटवर्क के आपदा क्षेत्रों में जीवित लोगों का पता लगाकर चिकित्सा सामग्री पहुँचा सके।
  • इसके अतिरिक्त, औद्योगिक निरीक्षण के लिए सीमित इनडोर क्षेत्रों में कार्य करने वाला जीपीएस-रहित ड्रोन भी विकसित किया जाएगा।
  • ट्रैक-2 – कंपोनेंट इनोवेशन में टीमों को स्वदेशी इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों और वेगा प्रोसेसर पर आधारित फ्लाइट कंट्रोलर तथा ऑटोपायलट तैयार करना होगा।
  • शीर्ष 100 टीमों को दो-दो वेगा प्रोसेसर किट प्रदान की जाएंगी।
  • वेगा, ओपन-स्टैंडर्ड RISC-V आर्किटेक्चर पर आधारित स्वदेशी माइक्रोप्रोसेसर श्रृंखला है, जिसे सी-डैक ने विकसित किया है।
  • इस प्रतियोगिता की कुल पुरस्कार राशि 65 लाख रुपये से अधिक रखी गई है।
  • विजेता टीमों को कॉर्पोरेट इंटर्नशिप, इनक्यूबेशन सहायता और क्लाउड कंप्यूटिंग क्रेडिट भी मिलेंगे।
  • SwaYaan पहल को जुलाई 2022 में मंजूरी दी गई थी।
  • इसके लिए पाँच वर्षों में 89.87 करोड़ रुपये का परिव्यय निर्धारित किया गया है और अब तक 51,000 से अधिक लोगों को प्रशिक्षण दिया जा चुका है।

लेखक- विजय प्रताप सिंह

संबंधित लिंक भी देखें…

https://newsonair.gov.in/meity-launches-nidar-2-0-to-develop-drones-powered-by-indian-made-chips