प्रश्न – टीआरएल कम्पास प्लेटफॉर्म के संबंध में निम्नलिखित में से कौन-सा तथ्य सही नहीं है?
(a) इसका शुभारंभ 29 जून, 2026 को किया गया।
(b) इसका शुभारंभ भारत सरकार के प्रधान वैज्ञानिक सलाहकार कार्यालय ने डीएससीआई के सहयोग से किया।
(c) इसका उद्देश्य प्रौद्योगिकी तत्परता स्तर के आकलन को मानकीकृत करना है।
(d) यह प्लेटफॉर्म केवल कृषि क्षेत्र की परियोजनाओं के मूल्यांकन के लिए बनाया गया है।
उत्तर – (d)
व्याख्यात्मक उत्तर
- 29 जून, 2026 को भारत सरकार के प्रधान वैज्ञानिक सलाहकार कार्यालय (ओपीएसए) ने भारतीय डेटा सुरक्षा परिषद (डीएससीआई) के सहयोग से टीआरएल कम्पास प्लेटफॉर्म का शुभारंभ किया।
- यह कार्यक्रम भारत सरकार के प्रधान वैज्ञानिक सलाहकार प्रो. अजय कुमार सूद की अध्यक्षता में आयोजित हुआ।
- इस प्लेटफॉर्म का उद्देश्य विभिन्न क्षेत्रों में प्रौद्योगिकी तत्परता स्तर (Technology Readiness Level–TRL) के आकलन को मानकीकृत करना है।
- टीआरएल कम्पास विश्व स्तर पर स्वीकृत नौ-स्तरीय टीआरएल स्केल को भारत के अनुसंधान एवं नवाचार पारिस्थितिकी तंत्र की आवश्यकताओं के अनुरूप ढालता है।
- यह सार्वजनिक वित्तपोषित परियोजनाओं के मूल्यांकन के लिए एक साझा राष्ट्रीय मानक उपलब्ध कराएगा।
- यह प्लेटफॉर्म अनुसंधान राष्ट्रीय अनुसंधान फाउंडेशन (एएनआरएफ) और अनुसंधान, विकास एवं नवाचार (आरडीआई) कोष जैसी प्रमुख पहलों के प्रभावी क्रियान्वयन में सहायक होगा।
- इसमें स्वास्थ्य सेवा, फार्मास्यूटिकल्स और सॉफ्टवेयर क्षेत्रों के लिए क्षेत्र-विशिष्ट परिशिष्ट भी शामिल हैं।
- टीआरएल कम्पास परियोजना मूल्यांकन को व्यक्तिपरक निर्णय के बजाय प्रौद्योगिकी, विनिर्माण, गुणवत्ता और कार्यक्रमगत तैयारियों के वस्तुनिष्ठ एवं दस्तावेजी आकलन में बदलता है।
- इस अवसर पर ओपीएसए और डीएससीआई के बीच एक समझौता – ज्ञापन पर भी हस्ताक्षर हुए।
- यह समझौता प्रौद्योगिकी आकलन, क्षमता मानचित्रण, प्रौद्योगिकी रडार पद्धति और प्रशिक्षित मूल्यांकनकर्ताओं के समूह के विकास में सहयोग को बढ़ावा देगा।
लेखक- विजय प्रताप सिंह
संबंधित लिंक भी देखें…