विश्व किस्वाहिली भाषा दिवस

प्रश्न – हाल ही में विश्व किस्वाहिली भाषा दिवस कब मनाया गया?
(a) 3 जुलाई (b) 7 जुलाई
(c) 1 जुलाई (d) 10 जुलाई
उत्तर – (b)


व्याख्यात्मक उत्तर

  • 7 जुलाई, 2026 को विश्व किस्वाहिली भाषा दिवस (World Kiswahili Language Day) मनाया गया।
  • यह दिवस किस्वाहिली भाषा को सम्मानित करता है, जो अफ्रीका और विश्व की सबसे अधिक बोली जाने वाली भाषाओं में से एक है
  • जिसके 20 करोड़ से अधिक वक्ता हैं।
  • यह पूर्वी, मध्य और दक्षिणी अफ्रीका में संचार और एकीकरण का एक महत्वपूर्ण माध्यम है
  • यह अफ्रीकी संघ (AU), दक्षिणी अफ्रीकी विकास समुदाय (SADC) और पूर्वी अफ्रीकी समुदाय (EAC) की आधिकारिक भाषा के रूप में भी कार्य करती है।
  • नवंबर 2025 में किस्वाहिली यूनेस्को जनरल कॉन्फ्रेंस की सातवीं आधिकारिक भाषा बन गई।
  • इस प्रकार यह अरबी, चीनी, अंग्रेज़ी, फ्रेंच, रूसी और स्पेनिश भाषाओं की सूची में शामिल हो गई।
  • इस प्रकार यह सम्मान प्राप्त करने वाली अफ्रीकी मूल की पहली भाषा बन गई।
  • किस्वाहिली उप-सहारा अफ्रीका में सबसे व्यापक रूप से बोली जाने वाली भाषा है और 14 से अधिक अफ्रीकी देशों में संपर्क भाषा के रूप में प्रयोग की जाती है।

लेखक- विवेक त्रिपाठी

संबंधित लिंक भी देखें…

https://www.unesco.org/en/articles/world-kiswahili-language-day-2026-kiswahili-peace-solidarity-and-global-economic-diplomacy

https://www.un.org/en/observances/kiswahili-day