ई-ऑक्शन पोर्टल NAFEX.in

प्रश्न – NAFEX.in पोर्टल किस संस्था से संबंधित है?
(a) एफ.सी.आई
(b) नाबार्ड
(c) एनएएफईडी
(d) एपीडा
उत्तर – (c)


व्याख्यात्मक उत्तर

  • 23 जून, 2026 को केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने नई दिल्ली में नेशनल एग्रीकल्चरल कोऑपरेटिव मार्केटिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड (NAFED ) के ई-ऑक्शन पोर्टल NAFEX.in का शुभारंभ किया।
  • अमित शाह ने एनएएफईडी की कई महत्वपूर्ण डिजिटल और किसान-केंद्रित पहलों का शुभारंभ भी किया।
  • इनमें किसानों के बच्चों के लिए NAFED-KALYAN छात्रवृत्ति, दलहन एवं तिलहन के इन्वेंटरी प्रबंधन के लिए DRISHTI पोर्टल, एंटरप्राइज रिसोर्स प्लानिंग को मजबूत करने के लिए ERP पोर्टल शामिल हैं।
  • कार्यक्रम के दौरान ऑक्शन पोर्टल पर लाइव पंजीकरण का प्रदर्शन और नीलामी प्रक्रिया का शुभारंभ भी किया गया।
  • ई-ऑक्शन पोर्टल NAFEX.in नीलामी से संबंधित गतिविधियों को व्यवस्थित करने और किसानों, सदस्य संस्थाओं तथा हितधारकों के हित में एनएएफईडी की समग्र कार्यप्रणाली को और अधिक प्रभावी बनाने के लिए एक डिजिटल प्लेटफॉर्म उपलब्ध कराएगा।

लेखक- विजय प्रताप सिंह

संबंधित लिंक भी देखें…

https://nafex.in/#