प्रश्न – 23 जून, 2026 को भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग ने किस कंपनी द्वारा एस्टेमो लिमिटेड में 21 प्रतिशत वोटिंग हिस्सेदारी के अधिग्रहण को मंजूरी प्रदान की?
(a) टोयोटा मोटर कॉर्पोरेशन
(b) होंडा मोटर कंपनी लिमिटेड
(c) सुजुकी मोटर कॉर्पोरेशन
(d) निसान मोटर कंपनी
उत्तर – (b)
व्याख्यात्मक उत्तर
- 23 जून, 2026 को भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग (सीसीआई) ने होंडा मोटर कंपनी लिमिटेड द्वारा एस्टेमो लिमिटेड में 21 प्रतिशत वोटिंग हिस्सेदारी के अधिग्रहण को मंजूरी प्रदान की।
- यह प्रस्तावित संयोजन होंडा मोटर कंपनी लिमिटेड द्वारा हिताची लिमिटेड से एस्टेमो लिमिटेड में 21% वोटिंग अधिकारों के अधिग्रहण से संबंधित है।
- होंडा मोटर कंपनी लिमिटेड जापान की कंपनी इलेक्ट्रिकल के तहत स्थापित एक लिमिटेड पेट्रोलियम संयुक्त स्टॉक कंपनी है।
- इसे जापान में होंडा गिकेन कोग्यो काबुशिकी काइशा के नाम से भी जाना जाता है।
- भारत में होंडा मुख्य रूप से ऑटोमोबाइल, दोपहिया वाहनों और पावर प्रोडक्ट्स के निर्माण तथा बिक्री से जुड़ी हुई है।
- इसके अलावा कंपनी ऑटोमोबाइल और दोपहिया वाहनों के लिए ऑटोमोटिव कंपोनेंट्स के निर्माण और बिक्री के साथ-साथ अनुसंधान एवं विकास गतिविधियों में भी संलग्न है।
- एस्टेमो लिमिटेड की स्थापना वर्ष 2009 में जापान के कानूनों के तहत हुई थी।
- वर्ष 2021 में इसका पुनर्गठन एकीकरण किया गया।
- वर्तमान में एस्टेमो लिमिटेड पर होंडा मोटर कंपनी लिमिटेड., हिताची लिमिटेड और जेआईसीसी-01 इन्वेस्टमेंट बिजनेस लिमिटेड पार्टनरशिप का संयुक्त नियंत्रण है
- भारत में एस्टेमो लिमिटेड मुख्य रूप से ऑटोमोबाइल और दोपहिया वाहनों के लिए ऑटोमोटिव कंपोनेंट्स के निर्माण और बिक्री में कार्यरत है।
- इसके अतिरिक्त कंपनी पावर प्रोडक्ट्स के लिए कंपोनेंट्स की बिक्री और संबंधित अनुसंधान एवं विकास गतिविधियों से भी जुड़ी है।
लेखक- विजय प्रताप सिंह
संबंधित लिंक भी देखें…
https://www.pib.gov.in/PressReleasePage.aspx?PRID=2277126®=48&lang=1