नेशनल इंटरनेट एक्सचेंज ऑफ इंडिया (NIXI) का 23वाँ स्थापना दिवस

प्रश्न – हाल ही में नेशनल इंटरनेट एक्सचेंज ऑफ इंडिया (NIXI) का 23वाँ स्थापना दिवस कब मनाया गया ?
(a) 19 जून (b) 15 जून
(c) 22 जून (d) 12 जून
उत्तर – (a)


व्याख्यात्मक उत्तर

  • 19 जून,2026 को नेशनल इंटरनेट एक्सचेंज ऑफ इंडिया (NIXI) का 23वाँ स्थापना दिवस मनाया गया
  • इस अवसर पर नीति-निर्माता, उद्योग जगत के अग्रणी, इंटरनेट समुदाय के सदस्य, शिक्षाविद् और प्रौद्योगिकी विशेषज्ञ एक मंच पर एकत्र हुए।
  • उन्होंने भारत की डिजिटल यात्रा पर विचार-विमर्श किया तथा इंटरनेट-आधारित विकास के भविष्य पर चर्चा की।
  • समारोह का प्रमुख आकर्षण भारत सरकार के इलेक्ट्रॉनिकी और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय के सचिव तथा एनआईएक्सआई के अध्यक्ष द्वारा चार नई डिजिटल पहलों का शुभारंभ रहा।
  • इनमें आईएक्स (IX) पोर्टल, मायआईआरआईएनएन (myIRINN) पोर्टल, .इन ऑक्‍शन पोर्टल तथा एआई आधारित डब्ल्यूएचओआईएस (WHOIS) स्क्रीनिंग प्लेटफ़ॉर्म शामिल हैं।
  • इन पोर्टलों का उद्देश्य उपयोगकर्ता अनुभव को बेहतर बनाना, परिचालन दक्षता बढ़ाना, पारदर्शिता सुनिश्चित करना तथा भारत के इंटरनेट पारिस्थितिकी तंत्र में निगरानी और सत्यापन प्रक्रियाओं को सुदृढ़ करना है।
  • एनआईएक्सआई के बारे में-
  • यह भारत सरकार के इलेक्ट्रॉनिकी और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय के तत्वावधान में स्थापित एक गैर-लाभकारी संगठन है।
  • इसकी स्थापना 19 जून, 2003 को हुई थी
  • यह देश की इंटरनेट अवसंरचना को सुदृढ़ बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।
  • यह घरेलू इंटरनेट ट्रैफिक के कुशल आदान-प्रदान को सुगम बनाता है, डॉट इन और डॉट भारत कंट्री-कोड टॉप-लेवल डोमेन का प्रबंधन करता है तथा पूरे देश में इंटरनेट सेवाएं अपनाने को बढ़ावा देता है।

लेखक- विवेक त्रिपाठी

संबंधित लिंक भी देखें…

https://www.pib.gov.in/PressReleasePage.aspx?PRID=2274806&reg=48&lang=2