प्रश्न – हाल ही में नेशनल इंटरनेट एक्सचेंज ऑफ इंडिया (NIXI) का 23वाँ स्थापना दिवस कब मनाया गया ?
(a) 19 जून (b) 15 जून
(c) 22 जून (d) 12 जून
उत्तर – (a)
व्याख्यात्मक उत्तर
- 19 जून,2026 को नेशनल इंटरनेट एक्सचेंज ऑफ इंडिया (NIXI) का 23वाँ स्थापना दिवस मनाया गया
- इस अवसर पर नीति-निर्माता, उद्योग जगत के अग्रणी, इंटरनेट समुदाय के सदस्य, शिक्षाविद् और प्रौद्योगिकी विशेषज्ञ एक मंच पर एकत्र हुए।
- उन्होंने भारत की डिजिटल यात्रा पर विचार-विमर्श किया तथा इंटरनेट-आधारित विकास के भविष्य पर चर्चा की।
- समारोह का प्रमुख आकर्षण भारत सरकार के इलेक्ट्रॉनिकी और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय के सचिव तथा एनआईएक्सआई के अध्यक्ष द्वारा चार नई डिजिटल पहलों का शुभारंभ रहा।
- इनमें आईएक्स (IX) पोर्टल, मायआईआरआईएनएन (myIRINN) पोर्टल, .इन ऑक्शन पोर्टल तथा एआई आधारित डब्ल्यूएचओआईएस (WHOIS) स्क्रीनिंग प्लेटफ़ॉर्म शामिल हैं।
- इन पोर्टलों का उद्देश्य उपयोगकर्ता अनुभव को बेहतर बनाना, परिचालन दक्षता बढ़ाना, पारदर्शिता सुनिश्चित करना तथा भारत के इंटरनेट पारिस्थितिकी तंत्र में निगरानी और सत्यापन प्रक्रियाओं को सुदृढ़ करना है।
- एनआईएक्सआई के बारे में-
- यह भारत सरकार के इलेक्ट्रॉनिकी और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय के तत्वावधान में स्थापित एक गैर-लाभकारी संगठन है।
- इसकी स्थापना 19 जून, 2003 को हुई थी
- यह देश की इंटरनेट अवसंरचना को सुदृढ़ बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।
- यह घरेलू इंटरनेट ट्रैफिक के कुशल आदान-प्रदान को सुगम बनाता है, डॉट इन और डॉट भारत कंट्री-कोड टॉप-लेवल डोमेन का प्रबंधन करता है तथा पूरे देश में इंटरनेट सेवाएं अपनाने को बढ़ावा देता है।
लेखक- विवेक त्रिपाठी
संबंधित लिंक भी देखें…
https://www.pib.gov.in/PressReleasePage.aspx?PRID=2274806®=48&lang=2