प्रश्न – 4 जून ,2026 को पहलाज निहलानी का निधन हो गया .वह थे –
(a) अभिनेता (b) साहित्यकार
(c) इतिहासकार (d) फिल्म निर्माता
उत्तर – (d)
व्याख्यात्मक उत्तर
- 4 जून ,2026 को प्रसिद्ध फिल्म निर्माता पहलाज निहलानी का निधन हो गया
- उन्होंने वर्ष 1982 में आई फिल्म ‘हथकड़ी’ से निर्माता के रूप में अपने करियर की शुरुआत की थी।
- उन्हें वर्ष 1986 में आई फिल्म ‘इल्ज़ाम’ से अभिनेता गोविंदा को पहला बड़ा ब्रेक देने का श्रेय दिया जाता है।
- उन्होंने वर्ष 1987 में आई फिल्म ‘आग ही आग’ से अभिनेता चंकी पांडे को भी सिनेमा जगत में लॉन्च किया था।
- उन्होंने ‘शोला और शबनम’, ‘आंखें’, ‘दिल तेरा दीवाना’, ‘तलाश’ और ‘रंगीला राजा’ जैसी फिल्मों का निर्माण भी किया था।
- वे जनवरी, 2015 से अगस्त 2017 तक केंद्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड के अध्यक्ष रहे ।
लेखक- विवेक त्रिपाठी
संबंधित लिंक भी देखें…