प्रश्न – भारत टेक्स 2026 मोबाइल ऐप के संबंध में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए –
- भारत टेक्स 2026 मोबाइल ऐप केवल घरेलू आगंतुकों के लिए बनाया गया है।
- ऐप में भारतीय और अंतरराष्ट्रीय दोनों प्रतिभागियों के लिए डिजिटल सहायता उपलब्ध होगी।
- ऐप में AI आधारित संवादात्मक सहायता दी गई है।
उपर्युक्त में से कौन-सा/से कथन सही है/हैं?
(a) केवल 1
(b) केवल 2 और 3
(c) केवल 1 और 3
(d) 1, 2 और 3
उत्तर – (b)
व्याख्यात्मक उत्तर
- 20 मई, 2026 को कपड़ा मंत्रालय की सचिव नीलम शमी राव ने आज भारत टेक्स 2026 इवेंट ऐप का शुभारंभ किया।
- यह मोबाइल ऐप भारत के सबसे बड़े वैश्विक टेक्सटाइल आयोजन भारत टेक्स 2026 में भाग लेने वाले खरीदारों, अंतरराष्ट्रीय प्रतिनिधियों, वक्ताओं, सोर्सिंग कंसल्टेंट्स, भागीदारों, प्रदर्शकों और आगंतुकों के अनुभव को बेहतर बनाने के उद्देश्य से तैयार किया गया है।
- भारत टेक्स 2026 का आयोजन 14 से 17 जुलाई 2026 तक भारत मंडपम, नई दिल्ली में किया जाएगा।
- यह ऐप आयोजन के डिजिटल-फर्स्ट दृष्टिकोण को दर्शाता है और बिजनेस मैचमेकिंग, प्रतिभागियों के अनुभव, डेटा-आधारित सहभागिता और आयोजन के व्यापक स्तर को समर्थन देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।
- यह ऐप पंजीकृत प्रतिभागियों के लिए एक व्यापक डिजिटल साथी के रूप में काम करेगा।
- इसके माध्यम से उपयोगकर्ता आयोजन से जुड़ी जानकारी प्राप्त कर सकेंगे, प्रदर्शकों को खोज सकेंगे, बैठकें तय कर सकेंगे, स्थल पर नेविगेशन कर सकेंगे, लीड कैप्चर कर सकेंगे, ज्ञान सत्रों की जानकारी देख सकेंगे और रियल-टाइम अपडेट प्राप्त कर सकेंगे।
- इस ऐप में विभिन्न हितधारकों’जैसे प्रदर्शकों, वक्ताओं, अंतरराष्ट्रीय प्रतिनिधियों, विदेशी खरीदारों, घरेलू बड़े खरीदारों, सोर्सिंग कंसल्टेंट्स और सामान्य आगंतुकों के लिए व्यक्तिगत एक्सेस, व्यू और सहभागिता टूल उपलब्ध कराए गए हैं।
- इस ऐप की प्रमुख विशेषता इसका AI स्मार्ट असिस्टेंट है, जो प्रतिभागियों के लिए 24×7 संवादात्मक गाइड के रूप में कार्य करेगा।
- उपयोगकर्ता सरल भाषा में आयोजन, स्थल, कार्यक्रम, दिशा-निर्देश और अन्य महत्वपूर्ण जानकारी से जुड़े सवाल पूछ सकेंगे और तुरंत उपयोगी उत्तर प्राप्त कर सकेंगे।
- यह सुविधा भारतीय और अंतरराष्ट्रीय दोनों प्रतिभागियों के लिए उपयोगकर्ता-अनुकूल डिजिटल सहायता प्रदान करेगी।
- इस ऐप में नेटवर्किंग और मीटिंग मॉड्यूल भी उपलब्ध हैं।
- इनके माध्यम से प्रदर्शक, खरीदार और प्रतिनिधि उपयुक्त व्यावसायिक भागीदारों को खोज सकेंगे, बैठकें तय कर सकेंगे, अपनी उपलब्धता प्रबंधित कर सकेंगे, मीटिंग अनुरोध प्राप्त कर सकेंगे और तय बैठकों को ट्रैक कर सकेंगे।
- इसके अलावा, लीड वॉलेट और QR-आधारित लीड कैप्चर सुविधा के जरिए प्रतिभागी डिजिटल बैज स्कैन कर संपर्क विवरण सुरक्षित रख सकेंगे, जिससे आयोजन के बाद फॉलो-अप आसान होगा।
- भारत मंडपम में प्रतिभागियों की सुविधा के लिए ऐप में उन्नत नेविगेशन और वे-फाइंडिंग सुविधा भी दी गई है।
- उपयोगकर्ता फ्लोर प्लान देख सकेंगे, बूथ खोज सकेंगे, कंपनियों का पता लगा सकेंगे और स्थल के भीतर स्टॉल-स्तर तक दिशा-निर्देश प्राप्त कर सकेंगे।
- वैश्विक खरीदारों और व्यापार आगंतुकों के लिए प्रदर्शक खोज मॉड्यूल विशेष रूप से उपयोगी होगा।
- इसके माध्यम से वे कंपनी के नाम, उत्पाद श्रेणी और प्रदर्शक प्रकार के आधार पर खोज और फिल्टर कर सकेंगे, जिससे टेक्सटाइल वैल्यू चेन में लक्षित सोर्सिंग और केंद्रित व्यापारिक संवाद संभव होगा।
- इस ऐप में लाइव एजेंडा और ज्ञान सत्रों तक पहुंच भी उपलब्ध होगी।
- प्रतिभागी पूरा कॉन्फ्रेंस शेड्यूल देख सकेंगे, अपना व्यक्तिगत एजेंडा बना सकेंगे और सत्रों से जुड़े अलर्ट प्राप्त कर सकेंगे। इससे नीति संवाद, उद्योग चर्चा और ज्ञान-आधारित कार्यक्रमों में बेहतर भागीदारी सुनिश्चित होगी।
- भारत टेक्स 2026 का आयोजन भारत टेक्स ट्रेड फेडरेशन द्वारा किया जा रहा है, जो 11 टेक्सटाइल एक्सपोर्ट प्रमोशन काउंसिलों और उद्योग निकायों का एक संघ है।
- इसे भारत सरकार के कपड़ा मंत्रालय का समर्थन प्राप्त है।
लेखक- विजय प्रताप सिंह
संबंधित लिंक भी देखें…
https://www.pib.gov.in/PressReleasePage.aspx?PRID=2263168®=3&lang=2