जीवन मोबाइल ऐप और शतायु जेरियाट्रिक केयरगिवर डैशबोर्ड

प्रश्न – जीवन मोबाइल ऐप के संबंध में कौन – सा तथ्य सही नहीं है?
(a) इसे वरिष्ठ नागरिकों के लिए डिजिटल प्लेटफॉर्म के रूप में विकसित किया गया है।
(b) इसका उद्देश्य बुजुर्गों को सरकारी योजनाओं और स्वास्थ्य सेवाओं तक आसान पहुंच देना है।
(c) जीवन (JEEVAN) का पूर्ण रूप है ज्वाइंट इम्प्लीमेंट एंड वर्चुअल असिस्टेंस नेटवर्क
(d) इसमें सरल नेविगेशन और उपयोगकर्ता-अनुकूल इंटरफेस शामिल हैं।
उत्तर – (c)


व्याख्यात्मक उत्तर

  • 22 मई, 2026 को सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय ने वरिष्ठ नागरिकों की सुरक्षा, देखभाल, गरिमा और सशक्तिकरण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से दो महत्वपूर्ण डिजिटल पहलों की शुरुआत की है।
  • केंद्रीय सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्री डॉ. वीरेंद्र कुमार ने जीवन मोबाइल ऐप और शतायु जेरियाट्रिक केयरगिवर डैशबोर्ड का शुभारंभ किया।
  • जीवन (JEEVAN) का पूर्ण रूप है ज्वाइंट इम्पावरमेंट एंड वर्चुअल असिस्टेंस नेटवर्क (संयुक्त बुजुर्ग सशक्तिकरण एवं वर्चुअल सहायता नेटवर्क)।
  • यह मोबाइल ऐप वरिष्ठ नागरिकों के लिए एक समर्पित डिजिटल प्लेटफॉर्म के रूप में विकसित किया गया है।
  • इसका उद्देश्य बुजुर्गों को सरकारी योजनाओं, कल्याणकारी कार्यक्रमों, आपातकालीन सहायता, स्वास्थ्य सेवाओं और सामाजिक समावेशन से जुड़ी सुविधाओं तक आसान पहुंच उपलब्ध कराना है।
  • इस ऐप में वरिष्ठ नागरिकों की आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए सरल नेविगेशन, उपयोगकर्ता-अनुकूल इंटरफेस और पहुँच सुविधाएँ शामिल किए गए हैं।
  • इस ऐप के माध्यम से बुजुर्ग नागरिक सामाजिक न्याय और अधिकारिता विभाग द्वारा समर्थित वरिष्ठ नागरिक गृहों की जानकारी भी प्राप्त कर सकेंगे।
  • इसी अवसर पर शतायु (SHATAYU) नामक डैशबोर्ड भी लॉन्च किया गया।
  • इसका पूर्ण रूप है Senior Holistic Care Assistance and Training For Your Utility।
  • यह प्लेटफॉर्म वरिष्ठ नागरिकों के लिए देखभाल सेवाएँ को मजबूत करने के उद्देश्य से विकसित किया गया है।
  • शतायु डैशबोर्ड के माध्यम से किसी विशेष जिले या राज्य में उपलब्ध जेरियाट्रिक केयरगिवर्स की जानकारी प्राप्त की जा सकेगी।
  • इससे बुजुर्गों और उनके परिवारों को प्रशिक्षित देखभाल करने वालों तक पहुंच बनाने में सहायता मिलेगी।

लेखक- विजय प्रताप सिंह

संबंधित लिंक भी देखें…

https://telanganatoday.com/minister-virendra-kumar-to-launch-jeevan-app-shatayu-dashboard-on-22nd-may