नॉर्थ स्टार

प्रश्न – नॉर्थ स्टार के सम्बन्ध में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए –

  1. 19 मई, 2026 को ब्रिटेन की विकास वित्त संस्था, ब्रिटिश इंटरनेशनल इन्वेस्टमेंट (बीआईआई), और डेनिश फंड मैनेजर कोपेनहेगन इंफ्रास्ट्रक्चर पार्टनर्स (सीआईपी) ने संयुक्त रूप से भारत में 300 मिलियन डॉलर का नवीकरणीय ऊर्जा मंच “नॉर्थ स्टार” लांच किया है।
  2. इन परियोजनाओं से प्रतिवर्ष 5 मिलियन मेगावाट घंटे से अधिक स्वच्छ ऊर्जा उत्पन्न होने की उम्मीद है।
  3. इससे प्रति वर्ष लगभग 40 लाख टन कार्बन उत्सर्जन को रोकने में मदद मिलेगी।
    उपर्युक्त में से कौन-सा/से कथन सही है/हैं?
    (a) केवल 1 और 2
    (b) केवल 1 और 3
    (c) केवल 2 और 3
    (d) 1, 2 और 3
    उत्तर – (b)
    व्याख्यात्मक उत्तर
  • 19 मई, 2026 को ब्रिटेन की विकास वित्त संस्था, ब्रिटिश इंटरनेशनल इन्वेस्टमेंट (बीआईआई), और डेनिश फंड मैनेजर कोपेनहेगन इंफ्रास्ट्रक्चर पार्टनर्स (सीआईपी) ने संयुक्त रूप से भारत में 300 मिलियन डॉलर का नवीकरणीय ऊर्जा मंच “नॉर्थ स्टार” लांच किया है।
  • यह फंड भारत के स्वच्छ ऊर्जा संक्रमण को गति देने और नवीकरणीय ऊर्जा परियोजनाओं के लिए आवश्यक वित्तीय अंतर को कम करने के उद्देश्य से शुरू किया गया है।
  • इस पहल के तहत बीआईआई और सीआईपी दोनों ने 150 -150 मिलियन डॉलर देने का वादा किया है।
  • यह प्लेटफॉर्म भारत में सौर ऊर्जा, पवन ऊर्जा, हाइब्रिड नवीकरणीय ऊर्जा और ऊर्जा भंडारण परियोजनाओं में निवेश करेगा।
  • इन परियोजनाओं से प्रतिवर्ष 4 मिलियन मेगावाट घंटे से अधिक स्वच्छ ऊर्जा उत्पन्न होने की उम्मीद है।
  • साथ ही, इससे प्रति वर्ष लगभग 40 लाख टन कार्बन उत्सर्जन को रोकने में मदद मिलेगी।
  • नॉर्थ स्टार प्लेटफॉर्म, बीआईआई के 1.1 बिलियन पाउंड के ब्रिटिश क्लाइमेट पार्टनर्स (बीसीपी) कार्यक्रम के तहत पहला निवेश है, जिसे विकासशील और कोयले पर निर्भर एशियाई बाजारों में जलवायु समाधानों में संस्थागत पूंजी लगाने के लिए डिज़ाइन किया गया है।

लेखक- विजय प्रताप सिंह

संबंधित लिंक भी देखें…

https://www.wofs.com/flying-star-updates-for-may-2026/