पहली ब्रिक्स पर्यटन कार्य समूह (TWG) बैठक-2026

प्रश्न – 25 मई, 2026 को पहली ब्रिक्स पर्यटन कार्य समूह (TWG) बैठक-2026 कहां आयोजित हुई?
(a) नई दिल्ली (b) जयपुर
(c) अहमदाबाद (d) वर्चुअल माध्यम से
उत्तर – (d)


व्याख्यात्मक उत्तर

  • 25 मई, 2026 को पहली ब्रिक्स पर्यटन कार्य समूह (TWG) बैठक-2026 वर्चुअल माध्यम से आयोजित हुई
  • इस बैठक की अध्यक्षता भारत सरकार के पर्यटन मंत्रालय के संयुक्त सचिव (पर्यटन) ने की।
  • यह बैठक इस वर्ष के पर्यटन सहयोग एजेंडे को आगे बढ़ाने के लिए एक परिचयात्मक और तैयारी मंच के रूप में कार्य करती है, जिसका व्यापक विषय “लचीलापन, नवाचार, सहयोग और स्थिरता के लिए निर्माण” है।
  • इस बैठक ने ब्रिक्स सदस्य देशों को अपने प्रारंभिक विचार प्रस्तुत करने और पर्यटन सहयोग के लिए भारत की विषयगत प्राथमिकताओं पर चर्चा करने का अवसर प्रदान किया।
  • इस उद्घाटन वर्चुअल बैठक से मिली गति को आगे बढ़ाते हुए, पर्यटन सहयोग प्रक्रिया दूसरी पर्यटन कार्य समूह (TWG) बैठक के साथ जारी रहेगी, जो 19–20 अगस्त 2026 को जयपुर, राजस्थान में आयोजित की जाएगी।
  • इसके बाद ब्रिक्स पर्यटन मंत्रियों की बैठक (TMM) 21–22 अगस्त 2026 को जयपुर में ही आयोजित होगी।

लेखक- विवेक त्रिपाठी

संबंधित लिंक भी देखें…

https://www.pib.gov.in/PressReleasePage.aspx?PRID=2265100&reg=3&lang=1