डीपीआईआईटी – चैंबर इंडिया के मध्य समझौता

प्रश्न – डीपीआईआईटी और चैंबर इंडिया के मध्य हुए समझौता-ज्ञापन के संदर्भ में निम्नलिखित में से कौन सा तथ्य सही नहीं है?
(a) यह समझौता अप्रैल, 2026 में हुआ।
(b) इसका उद्देश्य भारत के स्टार्टअप पारितंत्र को सुदृढ़ बनाना है।
(c) यह समझौता केवल बड़े शहरों के स्टार्टअप्स को सहायता देने के लिए किया गया है।
(d) यह नवाचार आधारित विकास को बढ़ावा देने से संबंधित है।
उत्तर – (c)


व्याख्यात्मक उत्तर

  • अप्रैल, 2026 में उद्योग एवं आंतरिक व्यापार संवर्धन विभाग (डीपीआईआईटी) ने भारत के स्टार्टअप पारितंत्र को सुदृढ़ बनाने और नवाचार आधारित विकास को बढ़ावा देने के लिए चैंबर इंडिया के साथ एक समझौता – ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए।
  • यह साझेदारी स्टार्टअप्स, कॉरपोरेट्स, निवेशकों और वैश्विक हितधारकों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करना एवं सहयोग को सुगम बनाना है।
  • इस समझौता – ज्ञापन का मुख्य उद्देश्य भारतीय स्टार्टअप्स को अंतरराष्ट्रीय अवसरों से जोड़ना, सीमा-पार सहयोग को बढ़ावा देना और उन्हें वैश्विक बाजारों तक पहुंच उपलब्ध कराना है।
  • इसके तहत स्टार्टअप्स को राष्ट्रीय कार्यक्रमों के अनुरूप सहयोग मिलेगा और कौशल विकास, स्वास्थ्य, कृषि तथा उभरती तकनीकों जैसे प्रमुख क्षेत्रों में उद्यमिता को प्रोत्साहन दिया जाएगा।
  • इस सहयोग के अंतर्गत डीपीआईआईटी द्वारा मान्यता प्राप्त स्टार्टअप्स को चैंबर इंडिया की सदस्यता में 50 प्रतिशत की रियायत दी जाएगी।
  • इससे स्टार्टअप्स को निर्यात सुविधा, बौद्धिक संपदा अधिकार यानी IPR सलाह, बिजनेस मैचमेकिंग और वैश्विक प्रतिनिधिमंडलों में भागीदारी जैसी सेवाओं का लाभ मिलेगा।
  • इसके अलावा, चैंबर इंडिया देशभर में पांच इन्क्यूबेशन और स्टार्टअप सहायता केंद्र स्थापित करने की दिशा में काम करेगा।
  • इन केंद्रों का विशेष फोकस आकांक्षी जिलों, पूर्वोत्तर राज्यों और अन्य उभरते क्षेत्रों पर होगा, ताकि स्टार्टअप विकास केवल बड़े शहरों तक सीमित न रहे, बल्कि समावेशी और संतुलित क्षेत्रीय विकास को भी बढ़ावा मिल सके।

लेखक- विजय प्रताप सिंह

संबंधित लिंक भी देखें…

https://chamberindia.org/dpiit-signs-mou-with-chamber-india-to-strengthen-indias-startup-ecosystem