प्रश्न – निम्न कथनों पर विचार कीजिए –
- 25 जनवरी ,2026 को भारत में बीबीसी के पूर्व संवाददाता और वरिष्ठ पत्रकार मार्क टली का निधन हो गया
- वर्ष 2005 में केंद्र सरकार द्वारा उन्हें पद्म भूषण प्रदान किया गया था ।
उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा कथन सही है?
(a) केवल 1 (b) केवल 2
(c) 1 और 2 दोनों (d) इनमें से कोई नहीं
उत्तर – (c)
व्याख्यात्मक उत्तर
- 25 जनवरी ,2026 को भारत में बीबीसी के पूर्व संवाददाता और वरिष्ठ पत्रकार मार्क टली का निधन हो गया
- बीबीसी में दशकों तक काम करने से उन्हें दक्षिण एशिया में एक विशेष पहचान मिली थी।
- उन्होंने युद्ध, अकाल, दंगे और हत्याएं, भोपाल गैस त्रासदी और ऑपरेशन ब्लू स्टार जैसी कई घटनाओं को कवर किया था.
- उन्होंने साल 1992 में अयोध्या में बाबरी मस्जिद विध्वंस को भी कवर किया था
- मार्क टली ने भारत में बीबीसी के चीफ़ ऑफ़ ब्यूरो के रूप में 22 वर्षों तक सेवा दी।
- रेडियो से अपने कार्यकाल के बाद उन्होंने डॉक्यूमेंट्री फ़िल्म निर्माण की ओर रुख़ किया और भारत पर कई पुस्तकें लिखीं।
- उन्हें 2002 में नाइटहुड से सम्मानित किया गया और 2005 में पद्म भूषण प्रदान किया गया था ।
लेखक- विवेक त्रिपाठी
संबंधित लिंक भी देखें…