प्रश्न – 16 दिसंबर, 2025 को भारतीय नौसेना द्वारा कमीशन किए गए गोताखोरी सहायक जहाज डीएससी ए20 के संदर्भ में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए। इनमें से कौन-सा कथन सही नहीं है?
(a) डीएससी A20 का निर्माण मेसर्स टिटागढ़ रेल सिस्टम्स लिमिटेड, कोलकाता द्वारा स्वदेशी रूप से किया गया है।
(b) डीएससी A20 का डिजाइन और निर्माण इंडियन रजिस्टर ऑफ शिपिंग (IRS) के वर्गीकरण नियमों के अनुरूप है।
(c) डीएससी A20 एक मोनोहुल (एकल ढांचा) जहाज है, जिसका विस्थापन लगभग 390 टन है।
(d) डीएससी A20 को तटीय जलक्षेत्रों में जल के भीतर मरम्मत, निरीक्षण एवं विशेष गोताखोरी अभियानों हेतु सुसज्जित किया गया है।
उत्तर – (c)
व्याख्यात्मक उत्तर
- 16 दिसंबर, 2025 को भारतीय नौसेना ने कोच्चि स्थित नौसेना बेस में आयोजित एक गरिमामय समारोह के दौरान पांच गोताखोरी सहायक जहाजों (Diving Support Craft – DSC) में से पहले पोत डीएससी ए20 को औपचारिक रूप से नौसेना में कमीशन किया।
- यह जहाज मेसर्स टिटागढ़ रेल सिस्टम्स लिमिटेड, कोलकाता द्वारा स्वदेशी रूप से निर्मित किया गया है।
- इस कार्यक्रम की अध्यक्षता दक्षिणी नौसेना कमान के फ्लैग ऑफिसर कमांडिंग-इन-चीफ वाइस एडमिरल समीर सक्सेना ने की, जबकि इसकी मेजबानी युद्धपोत उत्पादन एवं अधिग्रहण नियंत्रक वाइस एडमिरल संजय साधु ने की।
- पांच गोताखोरी सहायक जहाजों के निर्माण हेतु रक्षा मंत्रालय और मेसर्स टिटागढ़ रेल सिस्टम्स लिमिटेड के बीच 12 फरवरी, 2021 को अनुबंध पर हस्ताक्षर किए गए थे।
- डिजाइन चरण के दौरान इन जहाजों का विस्तृत हाइड्रोडायनामिक विश्लेषण एवं मॉडल परीक्षण विशाखापत्तनम स्थित नौसेना विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी प्रयोगशाला (NSTL) में किया गया।
- डीएससी ए20 का डिजाइन और निर्माण इंडियन रजिस्टर ऑफ शिपिंग (IRS) के वर्गीकरण नियमों के अनुरूप किया गया है।
- यह एक कैटामारन-ढांचे वाला जहाज है, जिसका विस्थापन लगभग 390 टन है।
- इस जहाज को अत्याधुनिक गोताखोरी उपकरणों से सुसज्जित किया गया है, जिससे यह तटीय जलक्षेत्रों में जल के भीतर मरम्मत एवं निरीक्षण, बंदरगाहों की सफाई तथा विभिन्न विशेष गोताखोरी अभियानों में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने में सक्षम होगा।
लेखक- विजय प्रताप सिंह
संबंधित लिंक भी देखें…
https://www.pib.gov.in/PressReleasePage.aspx?PRID=2202541®=3&lang=1
https://indiannavy.gov.in/content/commissioning-dsc-a20-first-diving-support-craft