जॉन सीना

प्रश्न – निम्नलिखित में से जॉन सीना से संबंधित कौन-सा तथ्य सही नहीं है?
(a) जॉन सीना ने 13 दिसंबर, 2025 को आधिकारिक रूप से रिंग से संन्यास लेने की घोषणा की।
(b) नाइट्स मेन इवेंट में ऑस्ट्रिया के गुंथर के खिलाफ उनका आखिरी मुकाबला हुआ, जिसमें वे टैप आउट हुए।
(c) जॉन सीना WWE इतिहास में 16 बार के विश्व चैंपियन रहे हैं।
(d) वर्ष 2017 से 2024 तक जॉन सीना WWE में पार्ट-टाइम परफॉर्मर रहे।
उत्तर – (c)


व्याख्यात्मक उत्तर

  • 13 दिसंबर, 2025 को WWE के दिग्गज सुपरस्टार अमेरिका के जॉन सीना (John Cena) ने आधिकारिक तौर पर रिंग से संन्यास लेने की घोषणा की।
  • नाइट्स मेन इवेंट में ऑस्ट्रिया के गुंथर के खिलाफ उनका आखिरी मुकाबला हुआ, जहां “रिंग जनरल” ने उन्हें टैप आउट करने पर मजबूर किया।
  • यह लगभग 20 साल में पहली बार था जब जॉन सीना किसी मैच में टैप आउट हुए।
  • जॉन सीना वर्ष 2017 से 2024 तक पार्ट-टाइम WWE परफॉर्मर रहे।
  • पिछले साल ‘मनी इन द बैंक’ इवेंट में उन्होंने साफ कर दिया था कि वर्ष 2025 के अंत तक वे रेसलिंग रिंग को अलविदा कह देंगे।
  • जॉन सीना को WWE के इतिहास में सबसे सफल सुपरस्टार्स में से एक माना जाता है।
  • वह 17 बार के विश्व चैंपियन हैं।
  • उनका ट्रेडमार्क वाक्यांश ‘You Can’t See Me’ और उनका आदर्श वाक्य ‘Never Give Up’ बहुत प्रसिद्ध है।

लेखक- विजय प्रताप सिंह

संबंधित लिंक भी देखें…

https://www.espn.in/professional-wrestling/story/_/id/40510428/john-cena-announces-upcoming-wwe-retirement-2025-money-bank

https://timesofindia.indiatimes.com/sports/wwe/top-stories/john-cena-to-be-available-for-a-full-year-in-his-farewell-tour-confirms-wwe/articleshow/116534860.cms