विनोद कुमार शुक्ल

प्रश्न – निम्न कथनों पर विचार कीजिए –

  1. 23 दिसंबर,2025 को प्रसिद्ध साहित्यकार विनोद कुमार शुक्ल का निधन हो गया
  2. उन्हें 59वें ज्ञानपीठ पुरस्कार से सम्मानित किया गया था
    उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा कथन सही है?
    (a) केवल 1 (b) केवल 2
    (c) 1 और 2 दोनों (d) इनमें से कोई नहीं
    उत्तर – (c)
    व्याख्यात्मक उत्तर
  • 23 दिसंबर, 2025 को हिंदी के प्रसिद्ध साहित्यकार विनोद कुमार शुक्ल का रायपुर में निधन हो गया
  • वे विगत पचास वर्षों से साहित्यिक लेखन में सक्रिय रूप से जुड़े थे।
  • उनकी रचनाओं का कई भाषाओं में अनुवाद भी हो चुका है।
  • उनके काव्य संग्रह ‘लगभग जय हिंद’ और उपन्यास ‘नौकर की कमीज’ से उन्हें प्रसिद्धि मिली।
  • उन्हें 59वें ज्ञानपीठ पुरस्कार से सम्मानित किया गया था
  • वे छत्तीसगढ़ के पहले लेखक हैं, जिन्हें इस सम्मान से पुरस्कृत किया गया है।
  • उन्हें उनके उपन्यास ‘दीवार में एक खिड़की रहती थी’ के लिए साहित्य अकादमी पुरस्कार भी मिला था।

लेखक- विवेक त्रिपाठी

संबंधित लिंक भी देखें…

https://timesofindia.indiatimes.com/life-style/books/features/eminent-hindi-author-vinod-kumar-shukla-passes-away-at-89-a-look-at-his-creative-legacy/articleshow/126143203