प्रश्न – निम्न कथनों पर विचार कीजिए –
- 24 दिसंबर, 2025 को भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) ने अमेरिकी संचार उपग्रह ब्लूबर्ड ब्लॉक-2 का सफल प्रक्षेपण किया।
- इसका प्रक्षेपण आंध्र प्रदेश के श्रीहरिकोटा स्थित सतीश धवन अंतरिक्ष केन्द्र से किया गया
उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा कथन सही है ?
(a) केवल 1 (b) केवल 2
(c) 1 और 2 दोनों (d) इनमें से कोई नहीं
उत्तर – (c)
व्याख्यात्मक उत्तर
- 24 दिसंबर,2025 को भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) ने अगली पीढ़ी के अमेरिकी संचार उपग्रह ब्लूबर्ड ब्लॉक-2 का सफल प्रक्षेपण किया।
- इसका प्रक्षेपण आंध्र प्रदेश के श्रीहरिकोटा स्थित सतीश धवन अंतरिक्ष केन्द्र से किया गया
- इसे इसरो के सबसे भारी अंतरिक्ष यान एलवीएम3-एम6 के जरिए अंतरिक्ष मर प्रक्षेपित किया गया
- लगभग 15 मिनट की उड़ान के बाद, ब्लूबर्ड ब्लॉक-2 अंतरिक्ष यान से अलग हो गया और सफलतापूर्वक अपनी निर्धारित कक्षा में स्थापित हो गया।
- ब्लू बर्ड ब्लॉक-2 मिशन, उपग्रह के माध्यम से सीधे मोबाइल कनेक्टिविटी प्रदान करने के लिए वैश्विक एलईओ (लो अर्थ ऑर्बिट) तारामंडल का हिस्सा है।
- यह तारामंडल हर किसी के लिए, हर जगह, हर समय 4जी और 5जी वॉयस और वीडियो कॉल, टेक्स्ट, स्ट्रीमिंग और डेटा को सक्षम करेगा।
- यह मिशन न्यूस्पेस इंडिया लिमिटेड (एनएसआईएल) और अमरीका स्थित एएसटी स्पेसमोबाइल के बीच हुए वाणिज्यिक समझौते के तहत शुरू किया गया था।
- न्यूस्पेस इंडिया लिमिटेड, इसरो की वाणिज्यिक शाखा है।
लेखक- विवेक त्रिपाठी
संबंधित लिंक भी देखें…