प्रश्न – 16 दिसंबर, 2025 को भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग (CCI) द्वारा स्वीकृत आईटीसी लिमिटेड और आदित्य बिड़ला रियल एस्टेट लिमिटेड (ABREL) के बीच प्रस्तावित संयोजन के संदर्भ में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए:
- इस संयोजन के अंतर्गत आदित्य बिड़ला रियल एस्टेट लिमिटेड के कागज और लुगदी निर्माण व्यवसाय को आईटीसी लिमिटेड को चालू कारोबार (Going Concern) के रूप में स्थानांतरित किया जाएगा।
- यह स्वीकृति प्रतिस्पर्धा अधिनियम, 2002 के अंतर्गत दी गई है।
- यह अधिग्रहण शेयर-स्वैप (Share Swap) व्यवस्था के माध्यम से किया जाएगा।
उपरोक्त में से कौन-सा/से कथन सही है/हैं?
(a) केवल 1 (b) केवल 1 और 2
(c) केवल 2 और 3 (d) 1, 2 और 3
उत्तर – (b)
व्याख्यात्मक उत्तर
- 16 दिसंबर, 2025 को भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग (सीसीआई) ने आईटीसी लिमिटेड द्वारा आदित्य बिड़ला रियल एस्टेट लिमिटेड (ABREL) के कागज और लुगदी निर्माण व्यवसाय के अधिग्रहण को अपनी स्वीकृति प्रदान की।
- यह मंजूरी प्रतिस्पर्धा अधिनियम, 2002 के प्रावधानों के तहत दी गई है।
- प्रस्तावित संयोजन के अंतर्गत आदित्य बिड़ला रियल एस्टेट लिमिटेड के कागज और लुगदी निर्माण व्यवसाय को आईटीसी लिमिटेड को चालू कारोबार के रूप में के रूप में स्थानांतरित किया जाएगा।
- यह अधिग्रहण दोनों पक्षों के बीच निष्पादित बिज़नेस ट्रांसफर एग्रीमेंट (Business Transfer Agreement – BTA) के अनुरूप किया जाएगा।
लेखक- विजय प्रताप सिंह
संबंधित लिंक भी देखें…
https://www.pib.gov.in/PressReleasePage.aspx?PRID=2204818®=3&lang=2