आदित्य बिरला रियल एस्टेट लिमिटेड के कागज और लुगदी निर्माण व्यवसाय का अधिग्रहण

प्रश्न – 16 दिसंबर, 2025 को भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग (CCI) द्वारा स्वीकृत आईटीसी लिमिटेड और आदित्य बिड़ला रियल एस्टेट लिमिटेड (ABREL) के बीच प्रस्तावित संयोजन के संदर्भ में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए:

  1. इस संयोजन के अंतर्गत आदित्य बिड़ला रियल एस्टेट लिमिटेड के कागज और लुगदी निर्माण व्यवसाय को आईटीसी लिमिटेड को चालू कारोबार (Going Concern) के रूप में स्थानांतरित किया जाएगा।
  2. यह स्वीकृति प्रतिस्पर्धा अधिनियम, 2002 के अंतर्गत दी गई है।
  3. यह अधिग्रहण शेयर-स्वैप (Share Swap) व्यवस्था के माध्यम से किया जाएगा।
    उपरोक्त में से कौन-सा/से कथन सही है/हैं?
    (a) केवल 1 (b) केवल 1 और 2
    (c) केवल 2 और 3 (d) 1, 2 और 3
    उत्तर – (b)
    व्याख्यात्मक उत्तर
  • 16 दिसंबर, 2025 को भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग (सीसीआई) ने आईटीसी लिमिटेड द्वारा आदित्य बिड़ला रियल एस्टेट लिमिटेड (ABREL) के कागज और लुगदी निर्माण व्यवसाय के अधिग्रहण को अपनी स्वीकृति प्रदान की।
  • यह मंजूरी प्रतिस्पर्धा अधिनियम, 2002 के प्रावधानों के तहत दी गई है।
  • प्रस्तावित संयोजन के अंतर्गत आदित्य बिड़ला रियल एस्टेट लिमिटेड के कागज और लुगदी निर्माण व्यवसाय को आईटीसी लिमिटेड को चालू कारोबार के रूप में के रूप में स्थानांतरित किया जाएगा।
  • यह अधिग्रहण दोनों पक्षों के बीच निष्पादित बिज़नेस ट्रांसफर एग्रीमेंट (Business Transfer Agreement – BTA) के अनुरूप किया जाएगा।

लेखक- विजय प्रताप सिंह

संबंधित लिंक भी देखें…

https://www.pib.gov.in/PressReleasePage.aspx?PRID=2204818&reg=3&lang=2

https://economictimes.indiatimes.com/industry/indl-goods/svs/paper-/-wood-/-glass/-plastic/-marbles/cci-clears-itcs-rs-3498-crore-acquisition-of-aditya-birla-real-estates-paper-and-pulp-business/articleshow/126004711.cms?from=mdr