ई-स्वाथु 2.0

प्रश्न – संशोधित डिजिटल प्लेटफॉर्म ई-स्वाथु 2.0 (E-swathu 2.0) के संबंध में निम्न कथनों पर विचार कीजिए –
1.1 दिसंबर, 2025 को कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने ग्रामीण क्षेत्रों में संपत्ति मालिकों को बिना किसी बाधा के अपने दस्तावेज प्राप्त करने की सुविधा प्रदान करने के लिए संशोधित डिजिटल प्लेटफॉर्म ई-स्वाथु 2.0 (E-swathu 2.0) का शुभारंभ किया।

  1. इस प्रणाली के माध्यम से ग्राम पंचायतों (जीपी) में 90 लाख संपत्तियों को नियमित करके राज्य सरकार को 2,500 करोड़ रुपये तक का राजस्व प्राप्त होने की उम्मीद है।
    उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से कथन सही है/हैं?
    (a) केवल 1 (b) केवल 2
    (c) 1 और 2 दोनों (d) इनमें से कोई
    उत्तर – (a)
    व्याख्यात्मक उत्तर
  • 1 दिसंबर, 2025 को कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने ग्रामीण क्षेत्रों में संपत्ति मालिकों को बिना किसी बाधा के अपने दस्तावेज प्राप्त करने की सुविधा प्रदान करने के लिए संशोधित डिजिटल प्लेटफॉर्म ई-स्वाथु 2.0 (E-swathu 2.0) का शुभारंभ किया।
  • इस उन्नत प्लेटफ़ॉर्म को ग्राम पंचायतों के अंतर्गत संपत्तियों के लिए ई-खाता जारी करने की प्रक्रिया को सुव्यवस्थित करने के लिए डिज़ाइन किया गया है।
  • इस प्रणाली क्र माध्यम से ग्राम पंचायतों (जीपी) में 95 लाख संपत्तियों को नियमित करके राज्य सरकार को 2,000 करोड़ रुपये तक का राजस्व प्राप्त होने की उम्मीद है।
  • ई-स्वाथु प्रणाली से राजस्व में 1,778 करोड़ रुपये की वृद्धि होने का अनुमान है।
  • इसके प्रभावी क्रियान्वयन से यह राशि 2,000 करोड़ रुपये तक पहुँच सकती है।
  • पंचायत राज अधिनियम में किए गए संशोधनों से अब पंचायतों को “ग्राम थाना” (सीमा) से बाहर बने घरों को कर के दायरे में लाने की अनुमति मिल गई है।
  • यह पोर्टल निवासियों को डिजिटल ई-खाता दस्तावेज़ (फ़ॉर्म 11ए और 11बी) शीघ्रता और पारदर्शिता से प्राप्त करने में सक्षम बनाता है।
  • सभी पंचायत संपत्ति रिकॉर्ड अब 11बी खातों में दर्ज किए जाएँगे।
  • सरकार ने आवेदन प्राप्त होने के 15 दिनों के भीतर ये खाते जारी करने का निर्णय लिया है।
  • प्रमाण पत्र ऑनलाइन और बापूजी केंद्रों के माध्यम से प्रदान किए जाएँगे।
  • इस अवसर पर, शासन और विकास पहलों में उनके प्रदर्शन के लिए 238 ग्राम पंचायतों (प्रत्येक तालुका से एक) के लिए गांधी ग्राम पुरस्कार 2023-2024 की घोषणा की गई।

लेखक- विजय प्रताप सिंह

संबंधित लिंक भी देखें…

https://www.psuconnect.in/news/karnataka-launches-e-swathu-2-0-how-to-apply-and-download-e-khata-documents