फुजियान

प्रश्न – निम्नलिखित में से कौन-सा कथन चीन के विमानवाहक पोत “फ़ुज़ियान” के संबंध में सही नहीं है?
(a) फ़ुज़ियान को 5 नवंबर, 2025 को आधिकारिक रूप से चीनी नौसेना में शामिल किया गया।
(b) यह चीन का दूसरा विमानवाहक पोत है और पूरी तरह से रूस में निर्मित है।
(c) यह 80,000 टन वज़नी पोत इलेक्ट्रोमैग्नेटिक कैटापुल्ट प्रणाली से लैस है।
(d) यह चीन का पहला स्वदेशी रूप से डिज़ाइन और निर्मित विमानवाहक पोत है।
उत्तर – (b)


व्याख्यात्मक उत्तर

  • 5 नवंबर, 2025 को चीन ने दुनिया के पहले पारंपरिक रूप से संचालित विमानवाहक पोत फ़ुज़ियान को आधिकारिक तौर पर सेवा में शामिल किया।
  • इसे व्यापक समुद्री परीक्षणों के बाद सेवा में शामिल किया गया है।
  • फुजियान का नाम ताइवान में स्थित दक्षिण-चीनी प्रांत फुजियान प्रांत के नाम पर रखा गया है।
  • फ़ुज़ियान चीन का तीसरा विमानवाहक पोत है, लेकिन यह इसका पहला स्वदेशी रूप से डिज़ाइन और निर्मित मॉडल है।
  • 80,000 टन वज़नी यह पोत इलेक्ट्रोमैग्नेटिक कैटापुल्ट सिस्टम से लैस है जो केजे-600 के साथ-साथ उन्नत जे-35 स्टील्थ लड़ाकू विमानों सहित भारी विमानों को भी प्रक्षेपित कर सकता है, जिससे इसकी मारक क्षमता चीन के पिछले दो युद्धपोतों, लियाओनिंग और शांदोंग, की तुलना में ज़्यादा है।
  • यह अमेरिका के नवीनतम वाहक पोत यूएसएस गेराल्ड आर. फोर्ड के बाद इलेक्ट्रोमैग्नेटिक कैटापुल्ट प्रक्षेपण प्रणाली वाला विश्व का दूसरा वाहक पोत है।
  • अनुमान है कि फ़ुज़ियान की परिचालन सीमा 8,000 से 10,000 समुद्री मील है।

लेखक- विजय प्रताप सिंह

संबंधित लिंक भी देखें…

https://www.fujian.gov.cn/english/thisisfujian/overview