प्रश्न – SPIN90 नामक प्रोटीन के संबंध में निम्न कथनों पर विचार कीजिए-
(1) कोशिकाएं नई उभार संरचनाएँ बनाने के लिए SPIN90 नामक प्रोटीन का उपयोग करती हैं।
(2) SPIN90, Arp2/3 कॉम्प्लेक्स के साथ मिलकर कार्य करता है।
उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से कथन सही है/हैं?
(a) केवल (1) b) केवल (2)
(c) (1) एवं (2) दोनों (d) इनमें से कोई नहीं
उत्तर – (c)
व्याख्यात्मक उत्तर
- हाल ही में हैदराबाद स्थित सीएसआईआर-केंद्र कोशिकीय एवं आणविक जीवविज्ञान (CSIR-CCMB) के वैज्ञानिकों ने यह महत्त्वपूर्ण खोज की है कि श्वेत रक्त कोशिकाएं (WBCs) किस प्रकार अपने आंतरिक ढांचे (cytoskeleton) को तुरंत अनुकूल बनाकर रोगाणुओं से लड़ने में सक्षम होती हैं।
- यह अध्ययन नेचुरल स्ट्रक्चरल एंड मॉलिक्यूलर बायोलॉजी पत्रिका में प्रकाशित हुआ है।
- इस शोध का नेतृत्व डॉ. सैकत चौधरी ने किया।
- वैज्ञानिकों ने पाया कि श्वेत रक्त कोशिकाएं (WBCs) रोगाणुओं की दिशा में चपटी उभार संरचनाएं (flat protrusions) बनाती हैं।
- ये उभार संरचनाएं (protrusions) माइक्रोसेकंड्स में विकसित हो जाती हैं, जिससे कोशिका तुरंत शत्रु की ओर बढ़ने लगती है।
- यह प्रक्रिया कोशिका के भीतर मौजूद घने, शाखित एक्टिन (actin) नेटवर्क पर निर्भर करती है, जो कोशिका झिल्ली के समीप स्थित होता है।
- कोशिकाएं नई उभार संरचनाएं बनाने के लिए SPIN90 नामक प्रोटीन का उपयोग करती हैं।
- SPIN90, Arp2/3 कॉम्प्लेक्स के साथ मिलकर कार्य करता है।
- यह युग्मन (complex) नए एक्टिन तंतु (filaments) को जन्म देता है, जो हमेशा दो दिशाओं में लगभग 150 डिग्री के कोण पर अलग-अलग बढ़ते हैं।
- ये तंतु कोशिका के लिए नए स्कैफोल्ड तैयार करते हैं, जिनसे शाखित नेटवर्क निर्मित होता है।
- इसी के आधार पर कोशिका नया आकार धारण करती है और गति प्राप्त कर रोगाणु पर आक्रमण कर पाती है।
- इस खोज से यह स्पष्ट हुआ कि SPIN90 की विशेषता कोशिकाओं को बेहद तीव्रता से नई संरचनाएं बनाने और अनुकूलन करने में सक्षम बनाती है।
लेखक- विजय प्रताप सिंह
संबंधित लिंक भी देखें…
http://newsonair.gov.in/csir-ccmb-scientists-discover-key-role-of-spin90-protein-in-cell-movement/