प्रश्न – जुलाई 2025 में विदर्भ इंडस्ट्रीज पावर लिमिटेड (VIPL) का अधिग्रहण किस कंपनी द्वारा किया गया है?
(a) टाटा पावर लिमिटेड (b) NTPC लिमिटेड
(c) अडानी पावर लिमिटेड (d) रिलायंस पावर लिमिटेड
उत्तर – (c)
व्याख्यात्मक उत्तर
- जुलाई, 2025 में देश की सबसे बड़ी निजी तापीय ऊर्जा उत्पादक कंपनी अडानी पावर लिमिटेड (APL) द्वारा विदर्भ इंडस्ट्रीज पावर लिमिटेड (VIPL) का अधिग्रहण एवं समाधान योजना को सफलतापूर्वक लागू कर दिया गया।
- इस अधिग्रहण की कुल लागत 4,000 करोड़ रुपये है।
- विदर्भ इंडस्ट्रीज पावर लिमिटेड (VIPL), नागपुर जिले के बुटीबोरी में स्थित 2×300 मेगाॅवाट क्षमता का घरेलू कोयला आधारित बिजली संयंत्र है।
- यह कंपनी दीवाला एवं ऋण शोधन अक्षमता संहिता (IBC) के तहत कॉर्पोरेट दिवाला समाधान प्रक्रिया (CIRP) से गुजर रही थी।
- 18 जून, 2025 को मुंबई स्थित राष्ट्रीय कंपनी विधि न्यायाधिकरण (NCLT) ने अडानी पावर की समाधान योजना को मंजूरी दी थी।
- इस अधिग्रहण के साथ अडानी पावर की कुल परिचालन क्षमता बढ़कर 18,150 मेगाॅवाट हो गई है।
- कंपनी वर्तमान में अपने बेस-लोड (Base-load) पावर जनरेशन पोर्टफोलियो के विस्तार हेतु ब्राउनफील्ड और ग्रीनफील्ड परियोजनाओं पर कार्य कर रही है।
० निर्माणाधीन परियोजनाएं – - 6 ब्राउनफील्ड अल्ट्रा-सुपरक्रिटिकल तापीय विद्युत संयंत्र (USCTPP), प्रत्येक की क्षमता 1,600 मेगावाट, जिनका निर्माण सिंगरौली-महान (मध्य प्रदेश) रायपुर, रायगढ़, कोरबा (छत्तीसगढ़), कवई (राजस्थान) और 1 ग्रीनफील्ड अल्ट्रा-सुपरक्रिटिकल तापीय विद्युत संयंत्र (USCTPP) (1,600 मेगावाट) का निर्माण मिर्जापुर, उत्तर प्रदेश में किया जा रहा है।
- पूर्व में अधिग्रहित कोरबा परियोजना (1,320 मेगावाट) का पुनर्निर्माण किया जा रहा है।
- इन सभी के साथ अडानी पावर की कुल संचालन क्षमता वर्ष 2030 तक 30,670 मेगावाट हो जाएगी, जिससे यह देश की सबसे बड़ी निजी बेस-लोड बिजली उत्पादन कंपनी बन जाएगी।
लेखक- विजय प्रताप सिंह
संबंधित लिंक भी देखें…