धौलपुर विज्ञान केंद्र

प्रश्न – निम्नलिखित में से कौन-सा कथन धौलपुर विज्ञान केंद्र के संबंध में सही नहीं है?
(a) इस केंद्र का उद्घाटन 8 जुलाई, 2025 को केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेन्द्र सिंह द्वारा किया गया।
(b) यह केंद्र छात्रों में वैज्ञानिक सोच और नवाचार की भावना को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से विकसित किया गया है।
(c) इस केंद्र की स्थापना केवल इसरो और DRDO के सहयोग
से की गई है।
(d) यह केंद्र ‘विज्ञान सेतु’ की अवधारणा पर आधारित है, जो वैज्ञानिक संस्थाओं को पिछड़े क्षेत्रों से जोड़ने का प्रयास है।
उत्तर – (c)


व्याख्यात्मक उत्तर

  • 8 जुलाई, 2025 को केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेन्द्र सिंह ने राजस्थान के धौलपुर में पहले विज्ञान केंद्र का उद्घाटन किया।
  • इस केंद्र को छात्रों और युवाओं में वैज्ञानिक सोच और नवाचार की भावना को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से विकसित किया गया है।
  • यह केंद्र जैव प्रौद्योगिकी विभाग (DBT), नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ इम्यूनोलॉजी (NII) और नेशनल साइंस सेंटर के सहयोग से बनाया गया है।
  • यह विज्ञान केंद्र इंटरैक्टिव प्रदर्शनों, STEM आधारित लर्निंग मॉड्यूल्स और स्थानीय उद्यमिता के लिए एक मंच प्रदान करेगा।
  • यह केंद्र ‘विज्ञान सेतु (Vigyan Setu) की अवधारणा पर आधारित है, जिसका उद्देश्य वैज्ञानिक संस्थाओं को पिछड़े क्षेत्रों से जोड़ना है।
  • इस विज्ञान केंद्र का उद्घाटन भारत सरकार की उस पहल का हिस्सा है, जिसका उद्देश्य विज्ञान को सभी क्षेत्रों, विशेषकर ग्रामीण और पिछड़े जिलों तक पहुंचाना है।
  • इस केंद्र में नियमित रूप से विज्ञान आधारित गतिविधियाँ, छात्रों द्वारा तैयार मॉडल प्रदर्शनी, और सामुदायिक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।
  • धौलपुर में पहला विज्ञान केंद्र न केवल आकांक्षी जिलों को सशक्त बनाने की दिशा में एक कदम है, बल्कि यह छात्रों और युवाओं को विज्ञान, नवाचार और उद्यमिता के ज़रिए ‘विकसित भारत’ के निर्माण में सहभागी बनाने की एक ऐतिहासिक पहल है।

लेखक- विजय प्रताप सिंह

संबंधित लिंक भी देखें…

https://www.pib.gov.in/PressReleasePage.aspx?PRID=2143186

https://www.constructionworld.in/policy-updates-and-economic-news/dholpur-gets-first-science-centre-to-spark-rural-innovation/76072