Collab Engine अभियान

प्रश्न – निम्नलिखित में से Collab Engine अभियान के संबंध में कौन-सा कथन सही नहीं है?
(a) यह अभियान इलेक्ट्रिक वाहनों को बढ़ावा देने और सतत विकास लक्ष्यों (SDGs) को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से शुरू किया गया है।
(b) यह अभियान 8 जुलाई 2025 को केंद्रीय पर्यावरण मंत्री द्वारा हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
(c) Collab Engine एक युवा-नेतृत्व वाला ईवी रोड अभियान है, जो 10,500+ किमी. की दूरी तय करेगा।
(d) यह अभियान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के Mission LiFE विज़न से प्रेरित है।
उत्तर – (b)


व्याख्यात्मक उत्तर

  • 8 जुलाई, 2025 को केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग राज्य मंत्री अजय टम्टा ने देशव्यापी इलेक्ट्रिक मोबिलिटी और स्थायित्व (Sustainability) अभियान “Collab Engine” को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
  • यह अभियान माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के Mission LiFE (Lifestyle for Environment) विज़न से प्रेरित है, और इसका उद्देश्य देशभर में स्वच्छ और सतत यातायात के प्रति जागरूकता फैलाना है।
  • Collab Engine एक युवा-नेतृत्व वाला ईवी रोड अभियान है।
  • यह अभियान 10,500+ किमी की दूरी तय कर 25+ शहरों को जोड़ेगा।
  • इसका उद्देश्य सबसे लंबी ईवी ड्राइव का विश्व कीर्तिमान बनाना है।
  • यह इलेक्ट्रिक वाहनों को अपनाने और सतत विकास लक्ष्यों (SDGs) को प्रोत्साहित करेगा।
  • अभियान की शुरुआत एक इलेक्ट्रिक वाहन से की गई है, जो इस पूरे मार्ग में प्रदूषण-मुक्त यात्रा करेगा।
  • टीम विभिन्न विद्यालयों, महाविद्यालयों और सार्वजनिक स्थलों पर जागरूकता सत्र आयोजित करेगी।
  • यात्रा के दौरान टीम स्थानीय प्रशासन, पर्यावरण कार्यकर्ता और छात्रों से संवाद करेगी।
  • इस अभियान का उद्देश्य हरित ऊर्जा, ईवी लाभ और पर्यावरण संरक्षण पर लोगों को शिक्षित करना है।

लेखक- विजय प्रताप सिंह

संबंधित लिंक भी देखें…

https://divyamaharashtramandal.com/national/13360/-quot-collab-engine-quot-campaign-was-flagged-off-by-union-minister-of-state-for-road-transport-and-highways-ajay-tamta https://www.socialnews.xyz/2025/07/08/ajay-tamta-flags-off-collab-engine-campaign-in-new-delhi-gallery/