सनी थॉमस

प्रश्न – 30 अप्रैल, 2025 को पूर्व राष्ट्रीय निशानेबाजी कोच और द्रोणाचार्य पुरस्कार विजेता प्रोफेसर सनी थॉमस का 83 वर्ष की आयु में निधन हो गया। उन्होंने किस वर्ष से लेकर किस वर्ष तक भारत के राष्ट्रीय निशानेबाजी कोच के रूप में कार्य किया?
(a) 1985–2000 (b) 1993–2012
(c) 2000–2020 (d) 1990–2005
उत्तर – (b)


व्याख्यात्मक उत्तर

  • 30 अप्रैल, 2025 को पूर्व राष्ट्रीय निशानेबाजी कोच और द्रोणाचार्य पुरस्कार विजेता प्रोफेसर सनी थॉमस का 83 वर्ष की आयु में निधन हो गया।
  • उन्होंने वर्ष 1993-2012 तक भारत के राष्ट्रीय निशानेबाजी कोच के रूप में कार्य किया।
  • इस दौरान कई चैंपियन निशानेबाजों को मार्गदर्शन दिया, जिनमें वर्ष 2008 बीजिंग ओलंपिक में भारत को पहला व्यक्तिगत स्वर्ण पदक दिलाने वाले अभिनव बिंद्रा भी शामिल हैं।
  • उनके कार्यकाल के दौरान भारत ने विश्व चैंपियनशिप, ओलंपिक और एशियाई खेलों सहित विभिन्न टूर्नामेंटों में 108 स्वर्ण, 74 रजत और 53 कांस्य पदक जीते।
  • खेल के प्रति उनकी उत्कृष्ट सेवा के लिए उन्हें वर्ष 2001 में द्रोणाचार्य पुरस्कार से सम्मानित किया गया।

लेखक- विजय प्रताप सिंह

संबंधित लिंक भी देखें…

https://sportstar.thehindu.com/shooting/sunny-thomas-shooting-coach-national-team-dronacharya-award-winner/article69508894.ece

https://www.thehindu.com/sport/other-sports/former-national-shooting-coach-sunny-thomas-no-more/article69510254.ece

https://www.hindustantimes.com/sports/others/exnational-shooting-coach-sunny-thomas-no-more-101746030967605.html