गौर हरि सिंघानिया

प्रश्न- प्रसिद्ध उद्योगपति गौर हरि सिंघानिया जिनका हाल ही में देहांत हो गया, निम्न में से किस व्यापारिक संस्था से संबंधित थे?
(a) ए.सी.सी. ग्रुप
(b) बिड़ला समूह
(c) जे.के. ग्रुप
(d) रिलायंस समूह
उत्तर-(c)
संबंधित तथ्य

  • 4 फरवरी, 2015 को 80 वर्षीय प्रसिद्ध उद्योगपति व जेके ग्रुप के चेयरमैन गौर हरि सिंघानिया का कानपुर में निधन हो गया।
  • स्वर्गीय गौर हरि सिंघानिया जे.के. संगठन (J.K.Organisation) के अध्यक्ष तथा जे.के. सीमेंट लिमिटेड की स्थापना (वर्ष 1994) के समय से इसके प्रवर्तक निदेशक (Promoter Director) थे।
  • वे एक खेल प्रेमी थे तथा उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन (UPCA) के मुख्य संरक्षक के तौर पर कार्य करते थे।
  • इनका जन्म 12 जून, 1935 को कानपुर में हुआ था।
  • शिक्षा के क्षेत्र में उन्होंने उदयपुर, राजस्थान में एक विश्वविद्यालय की स्थापना की थी।
  • उल्लेखनीय है कि वे उत्तर प्रदेश स्टॉक एक्सचेंज के संस्थापक अध्यक्ष तथा एसोसिएटेड चैंबर ऑफ कॉमर्स के संस्थापक संरक्षक थे।

संबंधित लिंक भी देखें…
http://www.thehindu.com/business/Industry/jk-group-chairman-singhania-passes-away/article6856971.ece
http://economictimes.indiatimes.com/magazines/panache/jk-group-chairman-gaur-hari-singhania-passes-away/articleshow/46120830.cms