प्रश्न-24 जनवरी‚ 2022 को देशभर में ‘राष्ट्रीय बालिका दिवस’ मनाया गया। पहली बार यह दिवस कब मनाया गया था?
(a) वर्ष 2014
(b) वर्ष 2008
(c) वर्ष 2005
(d) वर्ष 2010
उत्तर—(b)
संबंधित तथ्य
- 24 जनवरी‚ 2022 को देशभर में ‘राष्ट्रीय बालिका दिवस’ (National Girl Child Day) मनाया गया।
- उद्देश्य-देश की बालिकाओं को सहयोग और पुरुषों के समान अवसर उपलब्ध कराना।
- यह दिवस महिला एवं बाल विकास मंत्रालय की एक पहल है।
- इसका लक्ष्य बालिकाओं के अधिकारों के बारे में जागरूकता फैलाने और बालिकाओं की शिक्षा उनके स्वास्थ्य व पोषण के महत्व को लेकर जागरूकता फैलाना भी है।
- यह दिवस पहली बार वर्ष 2008 में मनाया गया।
- गौरतलब है कि संयुक्त राष्ट्र द्वारा अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस प्रतिवर्ष 11 अक्टूबर को मनाया जाता है।
- इस अवसर पर इस दिन को यादगार बनाने के लिए आजादी का अमृत महोत्सव समारोह के तहत एक राष्ट्रव्यापी कार्यक्रम के तौर पर बालिकाओं के लिए रंगोली उत्सव ‘उमंग’ का आयोजन किया गया।
- इस आयोजन में यह प्रस्तावित किया गया है कि भाग लेने वाली टीमें देश की महिला स्वतंत्रता सेनानियों या महिला टोल मॉडल के नाम पर सड़को तथा चौराहों पर लगभग एक किलोमीटर लंबी रंगोली सजाईं।
लेखक-विवेक कुमार त्रिपाठी
संबंधित लिंक भी देखें…