पराक्रम दिवस

प्रश्न-23 जनवरी‚ 2022 को किस महापुरुष की 125वीं जयंती को देशभर में ‘पराक्रम दिवस’ के रूप में मनाया गया?
(a) स्वामी विवेकानंद
(b) सुभाष चंद्र बोस
(c) भगत सिंह
(d) चंद्रशेखर आजाद
उत्तर—(b)
संबंधित तथ्य

  • 23 जनवरी‚ 2022 को स्वतंत्रता संग्राम सेनानी नेताजी सुभाष चंद्र बोस की 125वीं जयंती को देशभर में ‘पराक्रम दिवस’ के रूप में मनाया गया।
  • उल्लेखनीय है कि केंद्र सरकार ने वर्ष 2021 में इनकी जयंती को प्रतिवर्ष पराक्रम दिवस’ के रूप में मनाने का निर्णय लिया था।
  • उनका जन्म 23 जनवरी‚ 1897 को कटक‚ ओडिशा में हुआ था।
  • इस अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इंडिया गेट (नई दिल्ली) पर नेताजी की प्रतिमा के होलोग्राम का अनावरण किया।
  • साथ ही प्रधानमंत्री ने यह भी निर्णय लिया कि आजादी के अमृत महोत्सव में गणतंत्र दिवस की शुरुआत भी 23 जनवरी‚ 2022 से हो गई।
  • अन्य प्रमुख तथ्य
  • सुभाष चंद्र बोस ने वर्ष 1920 में भारतीय सिविल सेवा की परीक्षा पास की।
  • वह वर्ष 1938 में कांग्रेस के हरिपुरा तथा 1939 में त्रिपुरी अधिवेशन के अध्यक्ष रहे।
  • उन्होंने ‘वर्ष 1939 में ‘द फारवर्ड ब्लॉक’ की स्थापना की।
  • ‘द इंडियन स्ट्रगल’ उनके द्वारा लिखी एक पुस्तक है।

लेखक-विवेक कुमार त्रिपाठी

संबंधित लिंक भी देखें…

https://www.thehindu.com/news/national/netaji-subhas-chandra-boses-birth-anniversary-to-be-celebrated-as-parakram-diwas-annually/article33606991.ece