प्रश्न-26 से 28 सितंबर, 2020 के मध्य जापान-भारत सामुद्रिक अभ्यास (JIMEX), 2020 के चौथे संस्करण का आयोजन कहां किया गया?
(a) विशाखापत्तनम
(b) चेन्नई
(c) उत्तरी अरब सागर
(d) बंगाल की खाड़ी
उत्तर-(c)
संबंधित तथ्य
- 26 से 28 सितंबर, 2020 के मध्य जापान-भारत द्विपक्षीय सामुद्रिक अभ्यास (JIMEX), 2020 के चौथे संस्करण का आयोजन उत्तरी अरब सागर में किया गया।
- यह अभ्यास भारतीय नौसेना और जापानी समुद्री आत्म-रक्षा बल (JMSDF) के मध्य द्विवार्षिक रूप से आयोजित किए जाते हैं।
- इस अभ्यास का उद्देश्य दोनों देशों के बीच समुद्री संचालनों के क्षेत्र में बहुआयामी उन्नत अभ्यासों के संचालन के माध्यम से उच्चस्तर के अभ्यासों और संयुक्त परिचालन कौशलों का प्रदर्शन करना है।
- अभ्यास में स्वदेश निर्मित स्टील्थ विध्वंसक ‘चेन्नई’ तेग, (Teg) क्लास स्टील्थ फ्रिगेट ‘तरकश’ और फ्लीट टैंकर ‘दीपक’ के साथ भारतीय नौसेना की पश्चिमी कमान के कमांडिंग फ्लैग ऑफिसर रियर एडमिरल कृष्णा स्वामी नाथन ने प्रतिनिधित्व किया।
- जबकि जापानी समुद्री आत्म-रक्षा बल द्वारा JMSDF पोत ‘कागा’ एक इजुमो श्रेणी के विध्वंसक हेलिकॉप्टर और इकाजूची और एक निर्देशित मिसाइल विध्वंसक का प्रदर्शन किया गया, जिसका नेतृत्व एस्कॉर्ट फ्लोटिला-2 (CCF-2) के कमांडर रियर एडमिरल कोन्नो यासुशिगे ने किया।
- पोतों के अलावा, लंबी दूरी के सामुद्रिक गश्ती विमान (P8I), इंटीग्रल हेलीकॉप्टर और लड़ाकू विमानों ने भी अभ्यास में भाग लिया।
लेखक-विवेक कुमार त्रिपाठी
संबंधित लिंक भी देखें…