बेल्लारी

BHEL achieves significant milestone; Commissions its first 700 MW Supercritical Thermal Unit in Karnataka

प्रश्न-4 मार्च, 2016 को भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (भेल) ने कर्नाटक के बेल्लारी तापीय विद्युत परियोजना (TPP) में कितनी क्षमता की सुपरक्रिटिकल तापीय इकाई को चालू किया?
(a) 700 मेगावाट
(b) 1050 मेगावाट
(c) 1225 मेगावाट
(d) 800 मेगावाट
उत्तर-(a)
संबंधित तथ्य

  • 04 मार्च, 2016 को भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (भेल) ने कर्नाटक के बेल्लारी तापीय विद्युत परियोजना में 700 मेगावाट की क्षमता की पहली सुपरक्रिटिकल तापीय इकाई को चालू किया।
  • कर्नाटक पावर कॉरपोरेशन के बेल्लारी परियोजना का आज्ञापत्र भेल द्वारा अंतर्राष्ट्रीय प्रतिस्पर्धी के माध्यम से प्राप्त किया गया।
  • इसका विकास इंजीनियरिंग, खरीद और निर्माण (Engineering, Procurement and Construction-EPC) आधार पर किया गया है।
  • भेल द्वारा यह बेल्लारी में स्थापित तीसरी इकाई है। इससे पूर्व 500 मेगावाट की दो इकाइयों की आपूर्ति और निष्पादन भेल द्वारा किया जा चुका है परंतु ये दोनों सुपरक्रिटिकल तापीय इकाइयां नहीं थी।
  • भेल द्वारा कर्नाटक राज्य में 3210 मेगावाट की कोयला आधारित क्षमता विकसित की जा चुकी है जो कर्नाटक विद्युत निगम लिमिटेड (KPCL) की कुल कोयला आधारित क्षमता का 94 प्रतिशत है।
  • भेल द्वारा वर्तमान में कर्नाटक में येरामारूस (Yeramarus) में एक 2×800 मेगावाट सुपरक्रिटिकल ताप विद्युत परियोजना और 370 मेगावाट की गैस आधारित येलांहका (Yelahanka) संयुक्त चक्र विद्युत परियोजना (Combined Cycle Power Project) का क्रियान्वयन किया जा रहा है।
  • भेल द्वारा इस वित्तीय वर्ष में 6,716 मेगावाट की क्षमता विकसित की जा चुकी है।

संबंधित लिंक भी देखें…
http://www.bhel.com/press_release/press_pop.php?press_id=816
http://www.poweronline.com/doc/bhel-first-mw-supercritical-thermal-unit-in-karnataka-0001
http://www.business-standard.com/article/news-cm/bhel-gains-after-commissioning-supercritical-thermal-unit-in-karnataka-116030400685_1.html
http://www.thehindu.com/news/cities/Tiruchirapalli/bhel-commissions-thermal-unit-in-karnataka/article8316263.ece