91वां ऑस्कर पुरस्कार, 2019

प्रश्न-24 फरवरी, 2019 को 91वें ऑस्कर पुरस्कार में किस फिल्म को सर्वश्रेष्ठ फिल्म का पुरस्कार प्रदान किया गया?
(a) ग्रीन बुक
(b) द फेवरेट
(c) रोमा
(d) द शेप ऑफ वॉटर
उत्तर-(a)
संबंधित तथ्य

  • 24 फरवरी, 2019 को अमेरिकी फिल्म उद्योग के सर्वाधिक प्रतिष्ठित 91वें वार्षिक अकादमी पुरस्कार लॉस एंजेल्स, अमेरिका में प्रदान किया गया।
  • यह पुरस्कार ‘ऑस्कर पुरस्कार’ के नाम से भी प्रसिद्ध है।
  • प्रमुख पुरस्कारों का विवरण इस प्रकार है-
  • सर्वश्रेष्ठ फिल्म-‘ग्रीन बुक’ (निर्देशक-पीटर फार्ले Peter Farrelly)
  • सर्वश्रेष्ठ निर्देशक-अल्फांसो क्यूरोन (फिल्म-‘रोमा’)।
  • सर्वश्रेष्ठ अभिनेता-रामी मालेक (फिल्म-‘बोहेमियन राहप्सोडी’)।
  • सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री-ओलिविया कोलमैन (फिल्म-‘द फेवरेट’)।
  • सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेता-महरशला अली (फिल्म-ग्रीन बुक)।
  • सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेत्री-रेगिना किंग (फिल्म-If Beale Street Could Talk)।
  • सर्वश्रेष्ठ राइटिंग (ओरिजनल स्क्रीनप्ले)-‘ग्रीन बुक’।
  • सर्वश्रेष्ठ राइटिंग (एडाप्टेड स्क्रीनप्ले)-ब्लैकक्लांसमेन (Blackk klans man)।
  • सर्वश्रेष्ठ एनीमेटेड फीचर फिल्म-स्पाइडर मैन : इनटू द स्पाइडर वर्से।
  • सर्वश्रेष्ठ विदेशी भाषा की फिल्म-‘रोमा’ स्पेनिश और मिक्सटेक (Mixtec) भाषा की फिल्म (देश-मैक्सिको)।
  • सर्वश्रेष्ठ डाक्यूमेंट्री-‘फ्री सोलो’ (फीचर)
  • सर्वश्रेष्ठ डाक्यूमेंट्री (Short Subject)- ‘पीरियड 8 इंड ऑफ सेंटेंस’ (Period End of Sentence)।
  • सर्वश्रेष्ठ परिधान डिजाइन-ब्लैक पैंथर (डिजाइनर-रूथ ई.कार्टर)।
  • सर्वश्रेष्ठ एडिटिंग-बोहेमियन राहप्सोडी (एडिटर-जॉन ओट्टमैन)।
  • सर्वश्रेष्ठ सिनेमैटोग्राफी-‘रोमा’।
  • सर्वश्रेष्ठ संगीत (ओरिजनल स्कोर)-‘ब्लैकपैंथर’ (लुडविग गोरांससन (Ludwing Goransson)।
  • सर्वश्रेष्ठ संगीत (ओजिनल सांग) ‘शैलो’ (Shallow)।
  • गौरतलब है कि इस बार फिल्म ‘द फेवरेट’ और ‘रोमा’ को सबसे अधिक 10 श्रेणियों में नामित किया गया था।
  • फिल्म ‘बोहेमियन राहप्सोडी’ को सर्वाधिक 4 श्रेणियों में पुरस्कार प्रदान किया गया।
  • इस वर्ष भारतीय पृष्ठभूमि पर बनी फिल्म ‘पीरियड : इंड ऑफ सेंटेंस’ ने सर्वश्रेष्ठ डाक्यूमेंट्री (शार्ट सब्जेक्ट की श्रेणी में) का खिताब जीता।
  • इसे ईरानी-अमेरिकी मूल की फिल्म निर्माता रायका जेहताब्जी ने निर्देशित किया।
  • यह फिल्म उत्तर प्रदेश के हापुड़ जिले में रहने वाली उन महिलाओं की कहानी है जिन्होंने मासिक धर्म से जुड़ी रूढ़ियों के खिलाफ अवाज उठायी।

लेखक-विवेक कुमार त्रिपाठी

संबंधित लिंक भी देखें…
https://www.oscars.org/oscars/ceremonies/2019
https://www.theguardian.com/film/2019/feb/25/oscar-winners-2019-the-full-list-live