8वां अंतरराष्ट्रीय पर्यटन मार्ट, 2019

THE 8TH INTERNATIONAL TOURISM MART 2019 FOR NORTH EAST REGION
प्रश्न-23-25 नवंबर, 2019 के मध्य 8वें अंतरराष्ट्रीय पर्यटन मार्ट, 2019 कहां आयोजित किया जा रहा है?
(a) इंफाल
(b) अगरतला
(c) गंगटोक
(d) गुवाहाटी
उत्तर-(a)
संबंधित तथ्य
  • 23-25 नवंबर, 2019 के मध्य ‘8वें अंतरराष्ट्रीय पर्यटन मार्ट’ (8th International Tourism Mart), 2019 इंफाल, मणिपुर में आयोजित किया जा रहा है।
  • उल्लेखनीय है कि इसका आयोजन केंद्रीय पर्यटन मंत्रालय एवं पूर्वोत्तर राज्यों के सहयोग से इस क्षेत्र की पर्यटन क्षमताओं में वृद्धि करने के उद्देश्य प्रतिवर्ष आयोजित किया जाता है।
  • ‘एक भारत श्रेष्ठ भारत’’ पहल के तहत मार्ट में मध्य प्रदेश को मणिपुर का सहयोगी राज्य बनाया गया है।
  • यह मार्ट उत्तर पूर्वी क्षेत्र के समृद्ध और विविध पर्यटन उत्पादों के बारे में जागरूकता पैदा करेगा।
  • इसका आयोजन वर्ष 2012 से उत्तर पूर्वी राज्यों में बारी-बार से किया जाता है।
  • 8वें अंतरराष्ट्रीय पर्यटन मार्ट का मुख्य विषय ‘सतत पर्यटन आर्थिक विकास और रोजगार के लिए इंजन’ है।

लेखक-विवेक कुमार त्रिपाठी

संबंधित लिंक भी देखें…

http://tourism.gov.in/8th-international-tourism-mart-2019-north-east-region-imphal-manipur

https://pib.gov.in/newsite/PrintRelease.aspx?relid=194869