48वां दादा साहेब फाल्के पुरस्कार-2016

48thDadasahebPhalke Award for the year 2016

प्रश्न-हाल ही में किसे वर्ष 2016 के 48 वें दादा साहेब फाल्के पुरस्कार से सम्मानित किए जाने की घोषणा की गई?
(a) सलीम खान
(b) नितिन मुकेश
(c) प्रेम चोपड़ा
(d) कसीनथूनी विश्वनाथ
उत्तर-(d)
संबंधित तथ्य

  • 24 अप्रैल, 2017 को प्रसिद्ध फिल्म निर्देशक एवं अभिनेता कसीनथूनी विश्वनाथ (Kashinathuni Viswanath) को वर्ष 2016 के 48वें दादा साहेब फाल्के पुरस्कार से सम्मानित किए जाने की घोषणा की गई।
  • एक निर्देशक के रूप में उन्होंने तमिल, तेलुगू और हिंदी सिनेमा के लिए वर्ष 1965 से 50 फिल्मों का निर्देशन किया।
  • उनकी प्रसिद्ध हिंदी फिल्मों में सरगम, कामचोर, संजोग, जाग उठा इंसान, ईश्वर, सुर संगम, शुभ कामना, संगीत और धनवान शामिल हैं।
  • फिल्म निर्माण में उनके योगदान के लिए भारत सरकार द्वारा उन्हें वर्ष 1992 में पद्मश्री अवॉर्ड से सम्मानित किया गया था।
  • इसके अलावा वह 5 राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार, 26 नंदी पुरस्कार (आंध्र प्रदेश सरकार द्वारा) तथा 10 फिल्मफेयर पुरस्कार जिसमें लाइफटाइम अचीवमेंट पुरस्कार भी शामिल है, से सम्मानित हो चुके हैं।
  • उनकी राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता फिल्म ‘स्वथीमुथ्यम’ (SwathiMuthayam) 59वें ऑस्कर पुरस्कारों में भारत की आधिकारिक प्रविष्टि थी।
  • उनका जन्म 19 फरवरी, 1930 को आंध्र प्रदेश में हुआ था।
  • ध्यातव्य है कि दादा साहेब फाल्के पुरस्कार भारत सरकार द्वारा भारतीय सिनेमा की प्रगति और विकास में उत्कृष्ट योगदान के लिए प्रदान किया जाता है।
  • इस पुरस्कार का प्रारंभ दादा साहेब फाल्के के जन्म शताब्दी वर्ष 1969 से हुआ था।
  • पहला पुरस्कार अभिनेत्री देविकारानी को प्राप्त हुआ था।
  • इस पुरस्कार के तहत एक स्वर्ण कमल, 10 लाख रुपये की नगद राशि और एक शाल प्रदान की जाती है।
  • 3 मई, 2017 को नई दिल्ली स्थित विज्ञान भवन में आयोजित एक समारोह में राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी द्वारा यह पुरस्कार प्रदान किया जाएगा।
  • ज्ञातव्य है कि वर्ष 2015 का 47वां दादा साहेब फाल्के पुरस्कार प्रसिद्ध फिल्म अभिनेता एवं निर्देशक मनोज कुमार को प्रदान किया गया था।

संबंधित लिंक
http://pib.nic.in/newsite/PrintRelease.aspx?relid=161251