28वां सरस्वती सम्मान, 2018

K Siva Reddy to get Saraswati Samman

प्रश्न-10 अप्रैल, 2019 को किसे वर्ष 2018 के 28वें सरस्वती सम्मान के लिए चुना गया?
(a) डॉ. के. शिवा रेड्डी
(b) महाबलेश्वर शैल
(c) सीतांशु यशसचंद्र
(d) ममता कालिया
उत्तर-(a)
संबंधित तथ्य

  • 10 अप्रैल, 2019 को प्रसिद्ध तेलुगू कवि डॉ.के. शिवा रेड्डी को वर्ष 2018 के 28वें सरस्वती सम्मान के लिए चुना गया।
  • उन्हें यह सम्मान उनके काव्य संग्रह ‘पक्की ओत्तिगिलिते’ (Pakki Ottigilite) के लिए दिया जाएगा।
  • इस पुस्तक का प्रकाशन वर्ष 2016 में हुआ था।
  • इससे पूर्व 27वां सरस्वती सम्मान, 2017 प्रसिद्ध गुजराती कवि सीतांशु यशसचंद्र को उनके काव्य संग्रह ‘वखार’ के लिए प्रदान किया गया था।
  • ज्ञातव्य है कि वर्ष 1991 में के.के. बिड़ला फाउंडेशन द्वारा सरस्वती सम्मान की स्थापना की गई थी।
  • यह सम्मान प्रतिवर्ष संविधान की 8वीं अनुसूची में वर्णित किसी भी भारतीय भाषा में पिछले 10 वर्ष में प्रकाशित भारतीय लेखकों की उत्कृष्ट साहित्यिक कृति को प्रदान किया जाता है।
  • इस पुरस्कार के तहत प्रशस्ति-पत्र, स्मृति चिन्ह और 15 लाख रुपये की पुरस्कार राशि प्रदान की जाती है।

लेखक-विवेक कुमार त्रिपाठी

संबंधित लिंक भी देखें…

https://www.hindustantimes.com/india-news/k-siva-reddy-to-get-saraswati-samman/story-edPLtEtSy1xDs1CasJ2xuO.html

https://www.primetimes.in/news/327867/k-siva-reddy-to-get-saraswati-samman/

One thought on “28वां सरस्वती सम्मान, 2018”

Comments are closed.