28वां व्यास सम्मान, 2018

प्रश्न-14 मार्च, 2019 को किसे 28वां व्यास सम्मान प्रदान किए जाने की घोषणा की गई?
(a) सुरेंद्र वर्मा
(b) अलका सरावगी
(c) गोविंद मिश्र
(d) लीलाधर जगूड़ी
उत्तर-(d)
संबंधित तथ्य

  • 14 मार्च, 2019 को के.के. बिड़ला फाउंडेशन द्वारा हिन्दी के प्रसिद्ध लेखक लीलाधर जगूड़ी को वर्ष 2018 के प्रतिष्ठित 28वां व्यास सम्मान प्रदान किए जाने की घोषणा की गई।
  • इन्हें यह पुरस्कार वर्ष 2013 में प्रकाशित उनके कविता संग्रह ‘जितने लोग उतने प्रेम’ के लिए प्रदान किया जाएगा।
  • उन्हें वर्ष 1997 में उनके कविता-संग्रह ‘अनुभव के आकाश में चांद’ के लिए हिंदी के साहित्य अकादमी पुरस्कार से सम्मानित किया जा चुका है।
  • इसके अलावा, उन्हें वर्ष 2004 में पद्मश्री से भी सम्मानित किया जा चुका है।
  • इस पुरस्कार के तहत उन्हें प्रशस्ति पत्र, स्मृति चिह्न और 4 लाख रुपये की पुरस्कार राशि प्रदान की जाएगी।
  • उल्लेखनीय है कि 27वां व्यास सम्मान हिन्दी की प्रसिद्ध साहित्यकार ममता कालिया को उनके उपन्यास ‘दुक्खम-सुक्खम’ के लिए प्रदान किया गया था।
  • ज्ञातव्य है कि व्यास सम्मान वर्ष 1991 में के.के. बिड़ला फाउंडेशन द्वारा स्थापित किया गया था।
  • यह सम्मान दस वर्ष की अवधि के दौरान प्रकाशित हिंदी भाषा की साहित्यिक कृतियों के लिए प्रदान किया जाता है।
  • पहला व्यास सम्मान डॉ. रामविलास शर्मा को उनके उपन्यास ‘भारत की प्राचीन भाषा परिवार और हिंदी’ (तीन खंड में प्रकाशित) के लिए दिया गया था।

लेखक-विवेक कुमार त्रिपाठी

संबंधित लिंक भी देखें…
https://www.thehindu.com/news/cities/Delhi/hindi-writer-leeladhar-jagudi-to-be-honoured-with-vyas-samman/article26538279.ece
http://www.uniindia.com/leeladhar-jagudi-to-be-given-vyas-samman-2018/india/news/1528399.html