27वां ‘समन्वित निगरानी’ (कोरपैट) द्विपक्षीय सामुद्रिक अभ्यास

27th India - Indonesia Coordinated Patrol (CORPAT)

प्रश्न-भारतीय नौसेना 28 अप्रैल-19 मई, 2016 के मध्य होने वाले 27 वें ‘समन्वित निगरानी’ द्विपक्षीय सामुद्रिक अभ्यास में भाग ले रही है। यह अभ्यास किस देश की नौसेना के साथ संयुक्त रूप से किया जा रहा है?
(a) थाइलैंड
(b) श्रीलंका
(c) इंडोनेशिया
(d) बांग्लादेश
उत्तर-(c)
संबंधित तथ्य

  • भारतीय नौसेना 28 अप्रैल-19 मई, 2016 के मध्य होने वाले 27वें ‘समन्वित निगरानी’ (CORPAT) द्विपक्षीय सामुद्रिक अभ्यास में भाग ले रहा है।
  • यह अभ्यास इंडोनेशिया की नौसेना के साथ संयुक्त रूप से किया जाता है।
  • दोनों देशों की नौसेनाएं रणनीतिक साझेदारी की व्यापक परिधि के अंतर्गत वर्ष 2002 से ही वर्ष में दो बार ‘अंतर्राष्ट्रीय सामुद्रिक सीमा रेखा (IMBL) पर समन्वित निगरानी’ को कार्यान्वित कर रही हैं।
  • इसका उद्देश्य हिंद महासागर क्षेत्र को वाणिज्यिक नौपरिवहन और अंतर्राष्ट्रीय व्यापार के लिए सुरक्षित बनाए रखना है।
  • 27 वें ‘समन्वित निगरानी द्विपक्षीय सामुद्रिक अभ्यास का उद्घाटन समारोह 28 से 30 अप्रैल, 2016 तक पोर्टब्लेयर, भारत में हुआ।
  • जबकि इसका समापन समारोह 16 से 19 मई, 2016 तक बेलावन, इंडोनेशिया में होगा।
  • इसमें भारतीय नौसेना का प्रतिनिधित्व ‘आईएनएस कारमुक’ (Naval Karmuk) और एक नेवल डोर्नियर एयरक्राफ्ट (Naval Dornier aircraft) ने किया।
  • इसमें इंडोनेशियन नौसेना का प्रतिनिधित्व ‘केआरआई इमाम बोनजोल (KRI Imam Bonjol) जहाज और मैरीटाइम पेट्रोल एयरक्राफ्ट (Martime Patrol Aircraft) सीएन 235 ने किया।

संबंधित लिंक भी देखें…
http://www.indiannavy.nic.in/content/27th-india-indonesia-coordinated-patrol-corpat
http://pib.nic.in/newsite/PrintRelease.aspx?relid=142472