26वां ‘समन्वित निगरानी’ (कोरपैट) द्विपक्षीय सामुद्रिक अभ्यास

26th 'integrated monitoring' (CORPAT) bilateral naval exercise

प्रश्न-हाल ही में भारतीय नौसेना ने 26वें ‘समन्वित निगरानी’ द्विपक्षीय सामुद्रिक अभ्यास में भाग लिया। यह अभ्यास किस देश की नौसेना के साथ संयुक्त रूप से किया जाता है?
(a) जर्मनी
(b) जापान
(c) इंडोनेशिया
(d) श्रीलंका
उत्तर-(c)
संबंधित तथ्य

  • भारतीय नौसेना ने 3-21 अक्टूबर, 2015 के मध्य इंडोनेशिया के बंदरगाह में होने वाले 26 वें ‘समन्वित निगरानी’ (CORPAT) द्विपक्षीय सामुद्रिक अभ्यास में भाग लिया।
  • यह अभ्यास इंडोनेशिया की नौसेना के साथ संयुक्त रूप से किया जाता है।
  • उल्लेखनीय है कि दोनों देशों की नौसेनाएं रणनीतिक साझेदारी की व्यापक परिधि के अंतर्गत वर्ष 2002 से ही वर्ष में दो बार ‘अंतर्राष्ट्रीय सामुद्रिक सीमा रेखा’ (IMBL) पर ‘समन्वित निगरानी’ को कार्यान्वित कर रही हैं।
  • इसका उद्देश्य हिंद महासागर क्षेत्र को वाणिज्यिक नौपरिवहन और अंतर्राष्ट्रीय व्यापार के लिए सुरक्षित बनाए रखना है।
  • इसमें भारतीय नौसेना का स्वदेश निर्मित पोत ‘आईएनएस सरयू’ भाग ले रहा है।
  • इस वर्ष ‘समन्वित निगरानी’ के विस्तृत प्रारूप में दोनों देशों के बीच पहले द्विपक्षीय सामुद्रिक अभ्यास को भी जोड़ा गया है।
  • इस द्विपक्षीय समुद्री अभ्यास में दोनों पक्षों से एक-एक युद्ध पोत तथा एक निगरानी विमान भागीदारी करेगा।
  • दोनों देशों के बीच होने वाला यह पहला सामुद्रिक अभ्यास 17-18 अक्टूबर, 2015 को अंडमान के समुद्री क्षेत्र में प्रस्तावित है।

संबंधित लिंक भी देखें…
http://pib.nic.in/newsite/PrintRelease.aspx?relid=128415
http://indiannavy.nic.in/press-release/india-indonesia-participating-bilateral-maritime-exercise-corpat-2015
http://navaltoday.com/2015/10/05/ins-saryu-engages-in-26th-corpat/
http://www.uniindia.com/india-indonesia-to-hold-joint-maritime-exercise/national/news/222196.html
http://economictimes.indiatimes.com/news/defence/geo-strategic-push-inaugural-india-indonesia-bilateral-maritime-exercise-from-october-17/articleshow/49205892.cms