14वां प्रवासी भारतीय दिवस सम्मेलन-2016

14th Pravasi Bharatiya Divas conference -2 016

प्रश्न-हाल ही में प्रवासी भारतीय मामलों के मंत्रालय द्वारा जारी विज्ञप्ति के अनुसार 14वां प्रवासी भारतीय दिवस सम्मेलन का आयोजन कहां किया जाएगा?
(a) नई दिल्ली
(b) मुंबई
(c) लखनऊ
(d) बंगलुरु
उत्तर-(a)
संबंधित तथ्य

  • 6 अक्टूबर, 2015 को प्रवासी भारतीय मामलों के मंत्रालय द्वारा जारी विज्ञप्ति के अनुसार, 14वां प्रवासी भारतीय दिवस समागम 2016 का आयोजन 8-10 जनवरी, 2016 के दौरान प्रवासी भारतीय केंद्र, नई दिल्ली में आयोजित किया जाएगा।
  • उल्लेखनीय है कि सातवीं बार प्रवासी भारतीय दिवस का आयोजन नई दिल्ली में किया जा रहा है।
  • इससे पूर्व वर्ष 2003, 2004, 2007, 2008, 2010, 2011 तथा 2014 में इसका आयोजन किया गया था।
  • इसके साथ ही अभी तक प्रवासी भारतीय दिवस का सर्वाधिक आयोजन नई दिल्ली में हुआ।
  • 13वें प्रवासी भारतीय दिवस समागम का आयोजन 7-9 जनवरी, 2015 के मध्य गांधीनगर गुजरात में किया गया था।
  • ज्ञातव्य है कि प्रख्यात न्यायविद डॉ. लक्ष्मीमल सिंघवी की अध्यक्षता में सितंबर, 2000 में गठित समिति द्वारा 9 जनवरी (महात्मा गांधी के वर्ष 1915 में दक्षिण अफ्रीका प्रवास से वापस लौटने की तिथि) को प्रवासी भारतीय दिवस समागम के रूप में आयोजित किए जाने का सुझाव दिया गया था।
  • इसी क्रम में प्रवासी भारतीय दिवस सम्मेलन का आयोजन वर्ष 2003 से प्रति वर्ष भारत के विभिन्न शहरों में किया जाता रहा है।

संबंधित लिंक भी देखें…
http://pib.nic.in/newsite/hindirelease.aspx?relid=41224