22वां इंडिया इंटरनेशनल सिक्योरिटी एक्सपो, 2019

22nd India International Security Expo 2019
प्रश्न-3-5 अक्टूबर, 2019 के मध्य ‘22वें इंडिया इंटरनेशनल सिक्योरिटी एक्सपो, 2019’ कहां आयोजित किया गया?
(a) लखनऊ
(b) बेंगलुरु
(c) मुंबई
(d) नई दिल्ली
उत्तर-(d)
संबंधित तथ्य
  • 3-5 अक्टूबर, 2019 के मध्य ‘22वें इंडिया इंटरनेशनल सिक्योरिटी एक्सपो’ (22nd India International Security Expo), 2019 प्रगति मैदान, नई दिल्ली में आयोजित किया गया।
  • इसका आयोजन भारतीय व्यापार संवर्धन संगठन (ITPO) द्वारा पीएचडी वाणिज्य एवं उद्योग मंडल, रक्षा मंत्रालय, गृह मंत्रालय, विदेश मंत्रालय, सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम (MSME) मंत्रालय और रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (DRDO) इत्यादि के सहयोग से किया गया।
  • इस अवसर पर केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने वर्ष 2025 तक 26 अरब डॉलर का भारतीय रक्षा उद्योग सुनिश्चित करने के सरकारी लक्ष्य की पुष्टि की।

लेखक-विवेक कुमार त्रिपाठी

संबंधित लिंक भी देखें…

https://www.nicct.nl/event/22nd-india-international-security-expo-2019-3-5-october-2019-new-delhi-in/

https://www.phdcci.in/events/22nd-india-international-security-expo/