2019 हज यात्रा हेतु भारत और सऊदी अरब में समझौता

प्रश्न-निम्नलिखित में से किस शहर में, भारत और सऊदी अरब के बीच 2019 के हज के लिए वार्षिक हज समझौते पर हस्ताक्षर किए गए हैं?
(a) जेद्दाह
(b) रियाद
(c) दिल्ली
(d) मुंबई
उत्तर-(a)
संबंधित तथ्य

  • 13 दिसंबर, 2018 को भारत के अल्पसंख्यक मामलों के मंत्री श्री मुख्तार अव्बास नकवी और सऊदी अरब के हज और उमरा मंत्री डॉ. मोहम्मद सलेह बिन ताहिर बेंटन के मध्य सऊदी अरब के जेद्दाह शहर में वर्ष 2019 के हज के लिए वार्षिक हज समझौते पर हस्ताक्षर किया गया।
  • यह समझौता इस दृष्टि से महत्वपूर्ण है क्योंकि वर्ष 2019 में मेहरम (पुरुष साथी) के बिना एक बड़ी संख्या में मुस्लिम महिलाओं के हज पहुंचने की संभावना है।
  • ध्यातव्य है कि पिछले वर्ष केंद्र सरकार द्वारा मेहरम के बिना महिलाओं के हज यात्रा पर जाने पर लगा प्रतिबंध हटा दिया है।
  • परिणामस्वरूप वर्ष 2018 में 1300 महिलाएं बिना पुरुष साथी के हजयात्रा पर गई थी।
  • लाल सागर के तट पर अवस्थित जेद्दाह शहर, सऊदी अरब का दूसरा वाणिज्यिक शहर मना जाता है।

लेखक-सचिन कुमार वर्मा

http://pib.nic.in/PressReleaseIframePage.aspx?PRID=1555879