प्रश्न – 16वीं हॉकी इंडिया जूनियर पुरुष राष्ट्रीय चैंपियनशिप, 2026 के संबंध में निम्नलिखित में से कौन-सा कथन सही है?
(a) हॉकी मध्य प्रदेश ने ओडिशा को हराकर खिताब जीता।
(b) हॉकी एसोसिएशन ऑफ ओडिशा ने मध्य प्रदेश को 2-1 से हराकर डिवीजन ‘ए’ का खिताब जीता।
(c) हॉकी झारखंड ने पंजाब को हराकर कांस्य पदक जीता।
(d) प्रतियोगिता का आयोजन भुवनेश्वर, ओडिशा में हुआ।
उत्तर – (b)
व्याख्यात्मक उत्तर
- 28 जुलाई से 8 अगस्त, 2026 तक 16वीं हॉकी इंडिया जूनियर पुरुष राष्ट्रीय चैम्पियनशिप, 2026 का आयोजन कोयंबटूर, तमिलनाडु में किया गया।
- हॉकी एसोसिएशन ऑफ ओडिशा ने रोमांचक फाइनल मुकाबले में हॉकी मध्य प्रदेश को 2-1 से हराकर 16वीं हॉकी इंडिया जूनियर पुरुष राष्ट्रीय चैंपियनशिप 2026 के डिवीजन ‘ए’ का खिताब जीत लिया।
- तीसरे स्थान के मुकाबले में हॉकी पंजाब ने प्रभावशाली आक्रामक प्रदर्शन करते हुए हॉकी झारखंड को 6-3 से पराजित किया और कांस्य पदक हासिल किया।
लेखक- विजय प्रताप सिंह
संबंधित लिंक भी देखें…