प्रश्न – 21 अगस्त, 2026 को 14वीं ब्रिक्स विज्ञान, प्रौद्योगिकी एवं नवाचार (STI) मंत्रिस्तरीय बैठक-2026 कहां आयोजित हुई?
(a) नई दिल्ली (b) चेन्नई
(c) मोहाली (d) हैदराबाद
उत्तर – (b)
व्याख्यात्मक उत्तर
- 21 अगस्त,2026 को 14वीं ब्रिक्स विज्ञान, प्रौद्योगिकी एवं नवाचार (STI) मंत्रिस्तरीय बैठक-2026 चेन्नई,तमिलनाडु में आयोजित हुई
- केंद्रीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी तथा पृथ्वी विज्ञान राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) और प्रधानमंत्री कार्यालय, कार्मिक, लोक शिकायत एवं पेंशन, परमाणु ऊर्जा तथा अंतरिक्ष राज्य मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने इस बैठक की अध्यक्षता की
- डॉ. जितेंद्र सिंह ने कहा कि भारत विज्ञान और नवाचार के क्षेत्र में खुले, समावेशी और मानव-केंद्रित दृष्टिकोण को आगे बढ़ाने के लिए प्रतिबद्ध है।
- उन्होंने राष्ट्रीय क्वांटम मिशन, राष्ट्रीय सुपरकंप्यूटिंग मिशन, BioE3 नीति, राष्ट्रीय भू-स्थानिक नीति और विस्तारित होते डिजिटल पब्लिक इंफ्रास्ट्रक्चर तंत्र जैसी भारतीय पहलों का उल्लेख किया।
लेखक- विवेक त्रिपाठी
संबंधित लिंक भी देखें…
https://www.pib.gov.in/PressReleaseDetail.aspx?PRID=2301900®=3&lang=1