होप पोर्टल

“Hope” (helping out people Everywhere)

प्रश्न- 13 मई 2020 को किस राज्य में राज्य के कुशल एवं अकुशल कामगार युवाओं का डाटाबेस तैयार करने हेतु होप नामक पोर्टल लांच किया गया है?
(a) हिमाचल प्रदेश
(b) उत्तराखंड
(c) झारखंड
(d) छत्तीसगढ़
उत्तर- (b)
संबंधित तथ्य

  • 13 मई 2020 को उत्तराखंड के मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने राज्य के कुशल एवं अकुशल कामगार युवाओं का डाटाबेस तैयार करने हेतु होप (Helping out people everywhere) नामक पोर्टल लांच किया।
  • राज्य सरकार का यह पोर्टल राज्य के कुशल तथा अकुशल कामगार युवाओं को राज्य के कौशल विकास विभाग के माध्यम से प्रशिक्षण प्रदान करने के इच्छुक लोगों के लिए सेतु का काम करेगा।
  • इस पोर्टल के डेटाबेस का उपयोग राज्य के सभी विभागों तथा अन्य रोजगार प्रदाताओं द्वारा युवाओं को स्वरोजगार/रोजगार से जोड़ने हेतु किया जाएगा।
  • इस पोर्टल का विकास राज्य के आईटी विभाग, कौशल विकास विभाग, नियोजन विभाग एवं राष्ट्रीय सूचना विज्ञान केंद्र द्वारा आपसी समन्वय से किया गया है।
  • हाल ही में राज्य में शुरू की गई मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना के सुचारु कार्यान्वयन को सुनिश्चित करने और योजना के साथ समन्वय स्थापित करने में इस पोर्टल की महत्वपूर्ण भूमिका होगी।

लेखक –विजय प्रताप सिंह

संबंधित लिंक भी देखें…
https://hope.uk.gov.in/index.html