हॉकी इंडिया के नए अध्यक्ष

प्रश्न-हाल ही में हॉकी इंडिया का नया अध्यक्ष किसे नियुक्त किया गया है?
(a) राजिंदर सिंह
(b) मरियम्मा कोशी
(c) नरिंदर बत्रा
(d) मुश्ताक अहमद
उत्तर-(a)
संबंधित तथ्य

  • 19 मई, 2018 को हॉकी इंडिया ने राजिंदर सिंह को हॉकी इंडिया का नया अध्यक्ष नियुक्त किए जाने की घोषणा की।
  • इसी दिन उन्होंने पदभार भी ग्रहण किया।
  • इस पद पर उन्होंने मरियम्मा कोशी का स्थान ग्रहण किया।
  • मरियम्मा कोशी ने 18 मई, 2018 को अपने पद से इस्तीफा दे दिया था।
  • राजिंदर सिंह वर्तमान में हॉकी इंडिया के वरिष्ठ उपाध्यक्ष हैं।
  • इससे पूर्व वह हॉकी इंडिया के कोषाध्यक्ष रह चुके हैं और वर्तमान में हॉकी जम्मू-कश्मीर के कोषाध्यक्ष हैं।
  • ज्ञातव्य हैं कि तात्कालिक हॉकी इंडिया के अध्यक्ष नरिंदर बत्रा के अंतरर्राष्ट्रीय हॉकी महासंघ का अध्यक्ष चुने जाने के बाद मरियम्मा कोशी को नवंबर, 2016 में हॉकी इंडिया का अध्यक्ष नियुक्त किया गया था।

संबंधित लिंक
http://hockeyindia.org/news/hockey-india-names-mr-rajinder-singh-as-president.html
https://navbharattimes.indiatimes.com/sports/hockey/rajinder-singh-named-hockey-india-president/articleshow/64235840.cms