हीरो महिला गोल्ड कप (भारत), 2019

Hero Women’s Gold Cup in Bhubaneshwar

प्रश्न-15 फरवरी, 2019 को संपन्न महिला गोल्ड कप (भारत), 2019 फुटबॉल टूर्नामेंट किस देश की टीम ने जीत लिया?
(a) ईरान
(b) नेपाल
(c) भारत
(d) म्यांमार
उत्तर-(d)
संबंधित तथ्य

  • ऑल इंडिया फुटबॉल महासंघ (AIFF) और ओडिशा सरकार द्वारा संयुक्त रूप से आयोजित महिला गोल्ड कप, 2019 फुटबॉल प्रतियोगिता 9-15 फरवरी, 2019 के मध्य भुवनेश्वर के कलिंगा स्टेडियम में संपन्न हुई।
  • प्रायोजक कारणों से इसे 2019 हीरो महिला गोल्ड कप के नाम से भी जाना जाता है।
  • प्रतियोगिता में मेजबान भारत सहित म्यांमार, ईरान और नेपाल ने भाग लिया।
  • फाइनल मैच में म्यांमार ने नेपाल को 3-1 से पराजित कर टूर्नामेंट का खिताब जीत लिया।
  • भारतीय महिला टीम सेमीफाइनल में म्यांमार से 2-0 से पराजित होकर टूर्नामेंट से बाहर हो गई।
  • प्रतियोगिता में प्रदत्त पुरस्कार इस प्रकार रहें-
  • ‘मोस्ट वैल्युएबल प्लेयर’-विन थेंगी तुन (म्यांमार)
  • सर्वश्रेष्ठ गोलकी पर-जार-जार माइंट (म्यांमार)
  • शीर्ष गोल स्कोरर-सवित्रा भंडारी (नेपाल) एवं यी यी वु (म्यांमार), दोनों 4-4 गोल।
  • फेयर प्ले अवॉर्ड-म्यांमार
  • भारतीय टीम की कप्तान अदिति चौहान और मुख्य कोच मायमोल रॉकी थी।
  • मॉयमोल रॉकी भारतीय महिला राष्ट्रीय फुटबॉल टीम की प्रथम महिला कोच हैं।

लेखक-बृजेश रावत

संबंधित लिंक भी देखें…

https://thehimalayantimes.com/sports/hero-womens-gold-cup-sabitra-bhandari-steers-nepal-to-maiden-win-over-india/

https://the-aiff.com/news-center-details.htm?id=9457